बिठूर के गुदारा घाट पर गंगा में डूबे दो मौसेरे भाई मचा कोहराम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | बिठूर के गुदारा घाट पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए गए आदेशों निर्देशों का कोई पालन नहीं सोमवार तड़के करीब 3 बजे गुदारा घाट पर स्नान करने के दौरान दो युवक गंगा में पैर फिसलने से डूबे चकरपुर मंडी निवासी दो मौसरे भाई सतीश सोनकर(18) और आशिक सोनकर(16) गंगा के गहरे पानी मे जाने से डूब गए।चकरपुर मंडी निवासी अभिषेक सोनकर अपने चचेरे भाई आशिक और मौसरे भाई सतीश के साथ बाइक से गंगा स्नान करने बिठूर आया था।थानाप्रभारी बिठूर अशोक कुमार सरोज ने बताया चेतावनी रस्सी को पार कर स्नान करने के दौरान घटना हुई है।जलपुलिस और गोताखोर दोनों डूबे युवकों की तलाश कर रही है।
|