सावन उत्सव का भव्य आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कन्नौज।आज राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर, कन्नौज में सावन उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।उत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता, झूला महोत्सव, गीत-संगीत, सावन क्विज, हरियाली तीज थीम ड्रेस तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर सावन की हरियाली और संस्कृति का रंग बिखेरा।कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन प्रभारी शैलेन्द्र कुमार (प्रवक्ता हिंदी) ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत उत्सवधर्मी देश है। यहाँ हर ऋतु अपने रंग-रूप और उत्सव लेकर आती है। सावन का महीना प्रकृति की हरियाली, प्रेम और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने अपनी कविता “सावन सावन आया” भी सुनाई, जिसकी छात्राओं ने खूब सराहना की।प्राचार्य श्रीमती रीतू सिंह ने सभी को सावन उत्सव की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, संस्कृति और अपनों के संग का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में डॉ. नेहा मिश्रा, डॉ. नीलम सोनी, डॉ. पी.पी. यादव सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया परिसर में सावन का रंग-बिरंगा माहौल छाया रहा।
|