रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने द्वितीय स्थान, शील्ड और प्रमाण पत्र से हुईं सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में एस. जे. महाविद्यालय, रमईपुर, की छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट कला व रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया है।प्रतियोगिता के समापन सत्र में आयोजकों द्वारा विजेता छात्राओं को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्राओं की इस सफलता से पूरे महाविद्यालय परिवार में हर्ष और गौरव का माहौल है। छात्राओं के कुशल मार्गदर्शन एवं पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के समन्वयक डॉ. आर. एस. शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीता वर्मा तथा डॉ. वंदना शुक्ला का विशेष सहयोग और योगदान रहा महाविद्यालय प्रबंधन एवं प्राध्यापकों ने सभी प्रतिभागी व विजेता छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक प्रतियोगिताएं छात्राओं के आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
|