होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  रक्षाबंधन पर माताओं, बहनों और बेटियों को सहयात्री सहित मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा
 
रक्षाबंधन पर माताओं, बहनों और बेटियों को सहयात्री सहित मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा
Updated: 8/27/2026 1:01:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

रक्षाबंधन पर माताओं, बहनों और बेटियों को सहयात्री सहित मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा
-रक्षाबंधन पर महिलाओं ने मंत्री राकेश सचान को बांधी राखी |
-निःशुल्क यात्रा की सौगात पर जताया प्रदेश सरकार का आभार
 -सीएसए में उमड़ी मातृशक्ति, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा सजीव प्रसारण 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | रक्षाबंधन के पर्व से पहले बुधवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) का सभागार मातृशक्ति के सम्मान और उत्सव का साक्षी बना। प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा तथा 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं-बहनों के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री  राकेश सचान रहे। रक्षाबंधन के दृष्टिगत प्रदेश सरकार की बसों में माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा 27 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। 
इससे त्योहार पर महिलाओं को अपने भाइयों एवं परिजनों के यहां आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। सभागार में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री के संबोधन को देखा और सुना। महिलाओं के सम्मान, सुविधा और सशक्तीकरण से जुड़े मुख्यमंत्री के संदेश पर मातृशक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को केंद्र में रखकर लगातार फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों को अपने भाइयों के घर आने-जाने में परेशानी न हो, इसी सोच के साथ निःशुल्क यात्रा की शुरुआत की गई थी। बाद में महिलाओं की सुविधा को देखते हुए सहयात्री को भी इसके दायरे में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि अब 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं-बहनों के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना की शुरुआत मातृशक्ति के सम्मान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। पात्र महिलाएं प्रदेश में संचालित सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने महिलाओं और समाज के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया। उनके नाम पर योजना की शुरुआत उनके योगदान के प्रति सम्मान है। कैबिनेट मंत्री  सचान ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने की सरकार की मुहिम यात्रा सुविधा तक सीमित नहीं है। आवास, आजीविका, आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अनेक योजनाओं में मातृशक्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र महिला तक पहुंचे और महिलाएं सामाजिक एवं आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनें। रक्षाबंधन का उल्लास उस समय और बढ़ गया जब आरती श्यामा , रमाकांति, प्रीति तिवारी, दिव्या कुशवाहा, मधु, नीतू शुक्ला, श्वेता तिवारी, शिव कुमारी, प्रपाशा दीक्षित, रूपाली गौतम एवं रजनी ने कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान की कलाई पर राखी बांधी। मंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए साड़ी एवं मिठाई भेंट की। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचीं लगभग 1100 महिलाओं को भी उपहार स्वरूप साड़ी और मिठाई प्रदान की गई। महिलाओं की बड़ी भागीदारी से पूरा सभागार रक्षाबंधन के उत्सव के रंग में नजर आया। कार्यक्रम में विधायक कल्याणपुर नीलिमा कटियार, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक स्वप्निल वरुण, जिलाधिकारी  जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, परियोजना निदेशक डीआरडीए आलोक कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराग सिंह सहित परिवहन विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।महिलाओं ने जताया प्रदेश सरकार का आभारकार्यक्रम में निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा और साड़ी-मिठाई मिलने को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने सरकार की पहल को सुविधा के साथ सम्मान और अपनत्व से जोड़कर देखा। संगीता गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के लिए बस यात्रा की सुविधा और साड़ी वितरण की पहल बहुत अच्छी है। खासकर जिन बहनों के भाई नहीं हैं, उनके लिए रक्षाबंधन पर साड़ी मिलना भावुक और सुखद अनुभव है। इससे यह एहसास होता है कि त्योहार पर उनके बारे में भी सोचा गया है। अंबेडकर नगर, जरौली निवासी 60 वर्षीय किरण देवी निःशुल्क यात्रा की सुविधा को लेकर उत्साहित दिखीं। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए यह सुविधा बहुत काम आएगी। अब कहीं आने-जाने में किराये की चिंता नहीं रहेगी। सरोज ने साड़ी मिलने को सम्मान और स्नेह से जोड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को अपनी बहन समझकर रक्षाबंधन पर सम्मान दिया है। यह उनके लिए उपहार से बढ़कर अपनत्व का एहसास है।मिताली यादव ने कहा कि रक्षाबंधन पर साड़ी और मिठाई मिलने से त्योहार की खुशी और बढ़ गई है। वहीं निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से बहनों को अपने भाइयों और परिजनों के यहां आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाए गए इस कदम के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जुलूस-ए-मोहम्मदी को पुलिस कमिश्नर ने परेड ग्राउंड से झंडी दिखाई किया रवाना
बढ़ती महंगाई और बिजली दरों के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन
महिला जनसुनवाई में 20 मामलों की सुनवाई,निस्तारण के निर्देश
डीएम की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी, उपहार के साथ मिला सफलता का मंत्र
पुलिस महानिदेशक,ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपराध/कानून-व्यवस्था,आगामी पर्व अन्य बिन्दुओं पर की समीक्षा गोष्ठी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :