होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  राजकीय बालिका गृह पहुंच कर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने बालिकाओं से बंधवाई राखी
 
राजकीय बालिका गृह पहुंच कर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने बालिकाओं से बंधवाई राखी
Updated: 8/29/2026 12:33:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

राजकीय बालिका गृह पहुंच कर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने बालिकाओं से बंधवाई राखी |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा द्वारा थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित राजकीय बालिका गृह पहुंचकर वहां निवासरत बालिकाओं से राखी बंधवाई गई तथा उन्हें फल एवं मिठाई वितरित की गई। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल, सुरक्षित एवं सुखद भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, महिला एवं बालिका सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, महिला अधिकार, आत्मरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु 112, 1090, 181, 1098, 1930 एवं 1076 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जानकारी दी गई। बालिकाओं को UPCOP ऐप के माध्यम से उपलब्ध पुलिस सेवाओं, ऑनलाइन शिकायत एवं जनसुविधाओं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस से संपर्क करने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया गया। अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर जागरूकता, संवाद एवं सुरक्षा संबंधी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर राजकीय बालिका गृह में आयोजित यह कार्यक्रम बालिकाओं के साथ पुलिस के आत्मीय एवं संवेदनशील संवाद को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी नवाबगंज राजकेसर, महिला उपनिरीक्षक शिवानी, महिला आरक्षी ज्योति सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सितंबर में लगेगा तीन दिवसीय श्रमिक स्वास्थ्य मेला, 10 हजार कामगारों की जांच का लक्ष्य
जुलूस-ए-मोहम्मदी को पुलिस कमिश्नर ने परेड ग्राउंड से झंडी दिखाई किया रवाना
रक्षाबंधन पर माताओं, बहनों और बेटियों को सहयात्री सहित मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा
बढ़ती महंगाई और बिजली दरों के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन
महिला जनसुनवाई में 20 मामलों की सुनवाई,निस्तारण के निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :