होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  तीजा मेला सुमेरपुर की तैयारियों का डीएम व एसपी ने लिया जायजा
 
तीजा मेला सुमेरपुर की तैयारियों का डीएम व एसपी ने लिया जायजा
Updated: 9/9/2026 1:12:00 AM By Reporter-

तीजा मेला सुमेरपुर की तैयारियों का डीएम व एसपी ने लिया जायजा
मेला एवं शोभायात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था के दिए निर्देश
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर । आगामी 14 सितंबर से नगर पंचायत सुमेरपुर में आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक तीजा मेला को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थलों हरीचंदन (हरचंदन) तालाब, छोटी बाजार एवं पशु बाजार का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही लगभग 3 से 3.5 किलोमीटर लंबे शोभायात्रा मार्ग तथा संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई एवं जनसुविधाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी किए जाने तथा आवश्यक स्थानों पर अस्थायी पुलिस चौकी एवं शक्ति केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के आने की संभावना को देखते हुए प्रभावी भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने को कहा गया।
मेला क्षेत्र में आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छ पेयजल, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस की उपलब्धता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा मोबाइल शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि मेला परिसर एवं शोभायात्रा मार्ग पर नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही जहां कहीं सड़क पर गड्ढे अथवा क्षतिग्रस्त हिस्से हैं, उनकी तत्काल मरम्मत एवं रिपेयरिंग कराई जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं। श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो तथा मेला अवधि के दौरान सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि तीजा मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके।
मेला निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि यदि मेले में प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित रहे, तो यह अत्यंत सराहनीय और अच्छी बात होगी। उन्होंने अपील की कि सभी लोग डिस्पोजेबल प्लास्टिक का उपयोग बंद करें ताकि वातावरण स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बना रहे।उन्होंने सभी अधिकारियों और दुकानदारों से मेले को स्वच्छ, पॉलीथिन-मुक्त और अनुशासित बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सदर यशपाल सिंह, चेयरमैन धीरेन्द्र शिवहरे, एसडीओ विद्युत एमपी सिंह, अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाल, ईओ दिनेश चंद्र आर्य, रोहित चौरसिया आदि कर्मी मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
शहर में एचडीएफसी बैंक के ठीक सामने दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग ,मचा हड़कंप
साकेत थाने में महिला पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप: राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बदनपुर स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता खराब, एमडीएम सामग्री भी मानक विहीन
बंधी का पानी दलित बस्ती में घुसा, तीन मकान ढहे
फसल अवशेष प्रबंधन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :