शहर में एचडीएफसी बैंक के ठीक सामने दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग ,मचा हड़कंप
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l शहर के एचडीएफसी बैंक के ठीक सामने बीते सोमवार की रात दो पक्षों में विवाद के बाद सरेआम फायरिंग की घटना से हड़पक में मच गया। गोली से कार के फ्रंट वाले शीशे में छेद हो गया।गोलीबारी का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि दैनिक समाचार पत्र नहीं करता है। शहर के रेमडी निवासी आशीष साहू ने बताया कि वह चाऊमीन का ठेला लगाता है। सोमवार की रात 10:30 बजे अपना ठेला लेकर घर जा रहा था। एचडीएफसी बैंक के पास उसने ठेले में मौजूद खाने पीने की चीज आवारा कुत्तों के आगे डाल दी। इसी दौरान वहां शशिकांत तिवारी नाम का युवक आया और उसके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। उसने जब इस बात का विरोध किया तो शशिकांत ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से उस पर फायर कर दिया। वह जान बचाकर भागा और फोन से अपने मित्रों और परिजनों को सूचना दी। थोड़ी ही देर में उसका भतीजा अर्पित साहू मौके पर पहुंच गया। जब वह शशिकांत तिवारी से घटना की जानकारी ले रहा था तभी शशिकांत ने पुनः मौके पर आकर एक साथ कई राउंड फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली लगने से भतीजे की कार्य के अगले शीशे में छेद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रात में पुलिस मौके पर पहुंच गई।फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की छानबीन करते हुए मौके से साक्ष्य एकत्र किए। आशीष ने थाने में आरोपी शशिकांत और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।