होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जन-जन तक पहुंचे राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया से किया गया संवाद
 
जन-जन तक पहुंचे राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया से किया गया संवाद
Updated: 9/12/2026 12:40:00 AM By Reporter-

जन-जन तक पहुंचे राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया से किया गया संवाद
-12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण की अपील
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर मनोज कुमार राय के मार्गदर्शन एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्रीमती वंदना अग्रवाल के निर्देशन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को सफल बनाने तथा इसकी जानकारी अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार में मीडिया के सहयोग का अनुरोध किया गया।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती वंदना अग्रवाल ने मीडिया प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत विवादों के त्वरित, सरल एवं आपसी सहमति से समाधान का प्रभावी माध्यम है। लोक अदालत में मामलों का निस्तारण पक्षकारों की आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर किया जाता है, जिससे पक्षकारों के समय एवं धन की बचत होती है और उन्हें लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है।
उन्होंने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद, दीवानी मामले, राजस्व संबंधी मामले, विद्युत एवं जल बिल से संबंधित मामले, चेक बाउंस/परक्राम्य लिखत अधिनियम से संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद तथा अन्य शमनीय एवं लोक अदालत में निस्तारण योग्य मामलों का आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही प्री-लिटिगेशन स्तर के ऐसे मामलों को भी लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जाएगा, जो इसके लिए पात्र हैं।
सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय मुख्यालय, हमीरपुर, बाह्य न्यायालय राठ, बाह्य न्यायालय मौदहा तथा ग्राम न्यायालय सरीला में किया जाएगा, जिससे जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के वादकारियों को अपने मामलों के निस्तारण का सुविधाजनक अवसर प्राप्त हो सके।
उन्होंने बताया कि 09 मई 2026 को आयोजित पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद हमीरपुर में कुल 16,188 मामलों का निस्तारण किया गया था तथा कुल ₹4,42,33,321 की धनराशि जमा हुई थी। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में इस उपलब्धि से आगे बढ़ते हुए अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराने तथा अधिकाधिक वादकारियों को त्वरित एवं सुलभ न्याय का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
श्रीमती वंदना अग्रवाल ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में व्यापक एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का निस्तारण कराने के इच्छुक वादकारियों को समय रहते इसकी जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से लोक अदालत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।
उन्होंने जनपद के वादकारियों एवं आमजन से भी अपील की कि यदि उनका कोई मामला लोक अदालत में निस्तारण योग्य है अथवा वे अपने विवाद का आपसी सहमति से समाधान चाहते हैं, तो 12 सितंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामले का सरल, त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त करें। लोक अदालत के माध्यम से विवादों का समाधान न केवल न्यायिक प्रक्रिया को सुगम बनाता है, बल्कि पक्षकारों के बीच आपसी सौहार्द बनाए रखने में भी सहायक होता है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
नगर पंचायत कुरारा की पूर्व अध्यक्ष माया वाल्मीकि के मकान पर जेसीबी चलाने का मामला
2 लाख से 5लाख तक में की जा रही टीन के डिब्बो की नीलामी रोकने के लिए सपा ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
2 लाख से 5लाख तक में की जा रही टीन के डिब्बो की नीलामी रोकने के लिए सपा ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
भ्रष्टाचार मामले में तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :