विशेष यातायात जागरूकता चला अभियान |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सुगम यातायात योजना (Reducing Traffic Congestion – RTC Scheme) के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में विजय नगर चौराहा, कानपुर नगर पर पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में सेक्टर प्रभारी द्वारा विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान ऑटो चालकों को यातायात नियमों के पालन, निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा करने, सवारी बैठाने में निर्धारित नियमों का पालन करने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के संबंध में विशेष रूप से जागरूक किया गया। इसके साथ ही वाहन चालकों को सीट बेल्ट, हेलमेट एवं हेलमेट स्ट्रैप का प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, ब्लैक फिल्म, नो-पार्किंग, तीन सवारी तथा नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया। आमजन को पम्पलेट वितरित किए गए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद से संबंधित योजना के बारे में भी आमजन को जानकारी दी गई।
|