होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  किसानों की समस्याओं के निस्तारण एवं योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से राठ में आयोजित हुआ किसान दिवस
 
किसानों की समस्याओं के निस्तारण एवं योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से राठ में आयोजित हुआ किसान दिवस
Updated: 9/17/2026 12:13:00 AM By Reporter-

किसानों की समस्याओं के निस्तारण एवं योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से राठ में आयोजित हुआ किसान दिवस
-किसानों को कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं अन्य विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी
 जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने तथा उन्हें किसान उपयोगी योजनाओं से लाभान्वित करने एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तहसील राठ के सभागार कक्ष में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों द्वारा अपनी समस्याएं एवं मांगें रखी गईं, जिन्हें संबंधित अधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुनते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उप कृषि निदेशक डॉ प्रमोद कुमार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि  के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि जिन किसानों की किस्त लंबित है, वे ई - केवाईसी एनपीसीआई से आधार लिंकिंग, लैंड सीडिंग  एवं फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया पूर्ण करें। किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करते हुए इसके उचित प्रबंधन एवं कृषि यंत्रों के माध्यम से उपयोग करने की अपील की गई।
बुंदेलखंड एकीकृत विकास योजना के अंतर्गत सोलर फेंसिंग के माध्यम से फसलों को जंगली एवं आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान से बचाने की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एन.के. यादव ने तोरिया की खेती की जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 60–65 दिनों में तैयार होने वाली तोरिया की फसल के बाद किसान गेहूं की फसल भी ले सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा तोरिया बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान की जानकारी दी गई।
बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड एकीकृत बागवानी मिशन, पैक हाउस, तथा बुंदेलखंड क्षेत्र औद्योगिक विकास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। इफ्को प्रतिनिधि शशिकांत ने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के बारे में बताया। पशुपालन विभाग द्वारा चारा विकास एवं पशुओं के अनिवार्य टीकाकरण के संबंध में किसानों को जागरूक किया गया।
किसानों ने बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं एवं मांगें रखीं। संबंधित अधिकारियों ने किसानों को उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण तथा पात्रतानुसार विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं समय से पूर्ण करें और कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित किसान कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राठ, तहसीलदार राठ, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, पशुपालन, उद्यान, सिंचाई, नलकूप एवं विद्युत विभाग के अधिकारी,प्रतिनिधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रतिनिधि, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एन.के. यादव, डिप्टी एलडीएम  विजयेंद्र कुमार, इफ्को प्रतिनिधि शशिकांत, डिप्टी आरएमओ, किसान संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नगर निकायों की स्वच्छता व्यवस्था एवं विकास योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग पर डी एम ने जताई नाराजगी
मौदहा में पंजीयन जागरूकता कैम्प आयोजित
हरियाणा से बिहार शराब तस्करी,कार समेत लाखों की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
दस फीट के अजगर ने सियार को बनाया शिकार,ग्रामीणों में मचा हड़कंप
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :