होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग पर डी एम ने जताई नाराजगी
 
सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग पर डी एम ने जताई नाराजगी
Updated: 9/17/2026 12:17:00 AM By Reporter-

सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग पर डी एम ने जताई नाराजगी
- स्वास्थ्य केंद्रों की जर्जर स्थिति व कमियों पर सुधार के दिए  निर्देश
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हमीरपुर। जिलाधिकारी हमीरपुर  अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, प्रगति तथा जनसामान्य को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सीएम डैशबोर्ड पर स्वास्थ्य विभाग की खराब रैंकिंग रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी आपत्ति एवं नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही, उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पानी की अनुपलब्धता, जर्जर व क्षतिग्रस्त इमारतों, बाउंड्री वॉल की कमी और शौचालय सुविधाओं की खराब स्थिति पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य केंद्रों के बुनियादी ढांचे  को दुरुस्त करना और मानव संसाधनों का सही प्रबंधन सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की सीधी जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिला पंचायत तथा क्षेत्र पंचायतों के सहयोग से स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल शुरू कराए जाएं। इसके अलावा, स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, तथा सुमेरपुर और कुरारा जैसे केंद्रों की रिपोर्टिंग की समीक्षा की गई। उन्होंने एनआरसी और आयुष विभाग के अधिकारियों को बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा टीकाकरण एवं आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों,कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने जन सामान्य को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  अरुण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलका शुक्ला, सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नगर निकायों की स्वच्छता व्यवस्था एवं विकास योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
मौदहा में पंजीयन जागरूकता कैम्प आयोजित
किसानों की समस्याओं के निस्तारण एवं योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से राठ में आयोजित हुआ किसान दिवस
हरियाणा से बिहार शराब तस्करी,कार समेत लाखों की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
दस फीट के अजगर ने सियार को बनाया शिकार,ग्रामीणों में मचा हड़कंप
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :