भजन संध्या में जमकर झूमे भक्त
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर, हमीरपुर l सुमेरपुर कस्बे के श्री गणेश सेवा समिति के पंडाल में रविवार को रंगबाज महाराज की प्रतिमा को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में नवीन जय म्यूजिकल ग्रुप की गायिका मानवी तिवारी ने मधुर धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर भक्त जमकर झूमे और कलाकार की प्रस्तुति की सराहना की।
श्री गणेश सेवा समिति द्वारा कस्बे में गणेश महोत्सव की शुरुआत की गई थी। समिति का यह आयोजन कस्बे के सबसे पुराने गणेश महोत्सवों में शामिल है। यहां विराजमान गणेश प्रतिमा को श्रद्धालु रंगबाज महाराज के नाम से पुकारते हैं। रविवार देर शाम समिति की ओर से प्रतिमा को फूलों से सजाने के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष अनुभव मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, सोनू तिवारी, संजय ओमर, बालगोपाल गुप्ता, गौरव पालीवाल, टिंकू पालीवाल, श्याम बाबू मिश्रा, राजू सोनी, आदित्य तिवारी, बाबू सोनी और विनय सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।