होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा
 
बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा
Updated: 9/26/2026 8:50:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर: गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (जीएसवीएम) मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में शनिवार को ‘तर्कसंगत एंटीबायोटिक जागरूकता दिवस’ का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक और अनुचित इस्तेमाल से बढ़ते एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) के खतरे के प्रति चिकित्सकों और आमजन को सचेत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र गौतम ने कहा कि एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बन रहा है। एंटीबायोटिक के अत्यधिक और अनुचित इस्तेमाल से बैक्टीरिया इन दवाओं के प्रति प्रतिरोधी होते जा रहे हैं। इसका असर निमोनिया, सेप्सिस और मूत्र मार्ग संक्रमण (यूटीआई) जैसे गंभीर संक्रमणों के उपचार पर भी पड़ रहा है, जहां प्रभावी दवा का चयन चुनौतीपूर्ण हो सकता है।वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. यशवंत के. राव ने कहा कि बच्चों में सामान्य सर्दी-खांसी और अधिकांश वायरल बुखार में एंटीबायोटिक की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि ये दवाएं वायरस के खिलाफ प्रभावी नहीं हैं। बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक देने से बच्चों के आंतों में मौजूद लाभकारी बैक्टीरिया का संतुलन प्रभावित हो सकता है और भविष्य में दवा प्रतिरोध का जोखिम बढ़ सकता है।डॉ. अमितेश यादव ने कहा कि किसी संक्रमण के दवा-प्रतिरोधी होने पर उपचार अधिक जटिल हो सकता है। इससे अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि, उपचार संबंधी जटिलताओं और आर्थिक बोझ में वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा कि बची हुई एंटीबायोटिक दवा का स्वयं दोबारा इस्तेमाल करना या किसी अन्य व्यक्ति को देना भी उचित नहीं है।कार्यक्रम में डॉ. नेहा अग्रवाल, डॉ. राहुल और डॉ. रश्मि सहित करीब 35 वरिष्ठ चिकित्सकों और रेजिडेंट डॉक्टरों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में चिकित्सकों ने एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण उपयोग और इसके प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।डॉक्टर की सलाह और निर्धारित खुराक का पालन जरूरीविशेषज्ञों ने आमजन से अपील की कि एंटीबायोटिक केवल उचित चिकित्सकीय संकेत, मरीज की स्थिति और आवश्यक जांच के आधार पर ही ली जाए। बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक न खरीदें और न ही मनमाने ढंग से इसका सेवन करें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि का पालन करना चाहिए तथा उपचार के दौरान दवा में बदलाव या उसे बंद करने का निर्णय चिकित्सकीय सलाह के बिना नहीं लेना चाहिए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी की नई शुरुआत
डेंगू व स्क्रब टाइफस प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया अभियान
आधुनिक तकनीक से सटीक जांच, अनावश्यक सर्जरी से बचेंगे मरीज
भाई के इलाज की चिंता लेकर जनता दर्शन पहुंचीं दो बहनें, आयुष्मान कार्ड लेकर लौटीं
स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण में पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :