अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कंस मेला के जुलूस का निरीक्षण किया गया
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा,हमीरपुर l कंस मेला के दृष्टिगत मौदहा क्षेत्रान्तर्गत आयोजित जुलूस का अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जुलूस के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया। साथ ही जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने देने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मौदहा, क्षेत्राधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक थाना मौदहा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।