होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण
 
डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण
Updated: 9/27/2026 12:39:00 AM By Reporter-

डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण
-भारी वर्षा के दृष्टिगत त्वरित राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l वर्तमान में हो रही वर्षा एवं मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रकोष्ठ,कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी तरह सक्रिय एवं अलर्ट रहने के निर्देश देते हुए कहा कि भारी वर्षा अथवा किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में पूरे जनपद पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा किसी भी घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल उसका संज्ञान लेकर आवश्यक राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी ने आमजन की सुविधा एवं त्वरित सहायता के लिए आपदा कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 9454416001 जारी किया। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि भारी वर्षा के दौरान मकान क्षति, जनहानि, पशु हानि, जलभराव अथवा किसी अन्य आपात स्थिति की सूचना तत्काल उक्त कंट्रोल रूम नंबर पर दें, ताकि प्रभावित व्यक्तियों तक आवश्यक राहत एवं सहायता शीघ्र पहुंचाई जा सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में तैनात लेखपालों, ग्राम पंचायत सचिवों एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि यदि कोई परिवार जर्जर भवन अथवा कच्चे मकान में निवास कर रहा है और वहां दुर्घटना की संभावना है, तो ऐसे परिवारों को समय रहते चिन्हित कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में कतई विलंब न हो तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली सूचनाओं को तत्काल दर्ज करने, संबंधित अधिकारियों को समय से अवगत कराने तथा की गई कार्रवाई की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसम की परिस्थितियों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजय सिंह, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर, आपदा विशेषज्ञ  प्रियेश रंजन मालवीय सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
लखनऊ से दिल्ली जा रही कार पलटी,सिपाही दंपति ने शीशे तोड़कर बचाई घायलों की जान; जिला पंचायत अध्यक्ष समेत पांच घायल
चक्रवाती तूफान अर्नब का कहर: 20 मकान गिरे,14 पशुओं की मौत,कार पलटी; बिजली गुल
फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कंस मेला के जुलूस का निरीक्षण किया गया
पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम राजेश एस0 द्वारा कंश मेला का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया जायजा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :