तेजी से बढ़ रहे ओरल कैंसर, यूपी में सबसे ज्यादा पाये जा रहे है मरीज
- 30 से 50 साल की उम्र के 70 फीसदी लोग मुख कैंसर के शिकार- पहले स्टेज के लक्षण पता चलते ही डाक्टर्स को दिखाए
- एचपीवी वायरस से बढ़ रहे है मुंह के कैंसर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के नाक, कान एवं गला रोग विभाग द्वारा आयोजित 43वीं यूपीएओईकॉन के अंतर्गत रविवार को समापन हुआ। इस समापन सू पूर्व देश -विदेश से आए डाक्टरो ने मुंह के कैंसर को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी और उसके लक्षणो के बारे में बताया। विशेषज्ञों के मुताबिक सबसे ज्यादा लोगो में मुंह का ओर कैंसर ज्यादा पाया जा रहा है। एक शोध के अनुसार प्रत्येक एक लाख में 50 लोग मुंह के कैंसर का शिकार हो कर अंतिम स्टेज पर आ रहे है जिससे उनको बचा पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। अगर ओरल कैंसर का पहले ही पता लग जाये तो कैंसर जैसी जान लेवा बीमारी को खतम किया जा सकता है,लेकिन इसके लिए मरीज को देर नही करना है और समय चिकित्सक के पास पहुंचना जरूरी है। 43वीं यूपीएओईकॉन में शिरकत करने हैदराबाद से आए डॉ अभिमन्यु राय ने बताया कि अब मुंह के कैंसर के इलाज रोबोट सर्जरी के द्वारा बहुत ही आसानी से किया जा रहा है। इस रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत प्रदेश की राजधानी लखनऊ में की जा चुकी है। ज्यादातर मुंह का कैंसर सेक्सुअल यानी की (एचपीवी) ह्यूमन पैपिलोमावायरस से होता है। उन्होंने बताया कि विदेशो की अपेक्षा भारत में यह वायरस तेजी से फैल रहा है। डॉ अक्षत मलिक ने बताया कि लोगो की भ्रांतियां है कि बायोप्सी कराने से कैंसर बढ़ता है जबकि यह पूरी तरह से मिथक है। रेडियेशन में अब पहले की अपेक्षा काफी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि 90 फीसदी लोग पान मसाला खाने के कारण मुख के कैंसर का शिकार हो रहे है तो वहीं 10 फीसदी लोग दांत से गाल के कट जाने के कारण कैंसर का शिकर हो रहे हे। 70 फीसदी कैंसर के मरीज अंतिम स्टेज पर ही आते है। इस दौरान आयोजन अध्यक्ष एवं ईएनटी विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) हरेंद्र कुमार गौतम, आयोजन सचिव डॉ. अमृता श्रीवास्तव तथा संपूर्ण आयोजन समिति को इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए हृदय से बधाई और धन्यवाद दिया।- ओरल कैंसर के लक्षणडॉ अक्षत मलिक ने बताया कि मुंह के ओरल कैंसर के लक्षणो में मुख्यतः मुंह में सफेद या लाल चकत्ता होना, मुंह के अन्दर दाने का उभार होना, एक महीने तक किसी धाव या छाले का ठीक न होना, गले में छोटी गंाठ का होना यह कैंसर के प्रथम स्टेज के लक्षण है जिसे समय रहते ही किचकित्सक को दिखा लेना उचित रहता है। - 30 से 50 साल के लोग हो रहे कैंसर के शिकारडॉ अक्षत मलिक ने बताया कि 70 फीसदी लोग 30 से 50 साल की उम्र के है जिनमें मुंह का कैंसर का ज्यादा पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक शोध के मुताबिक एक लाख में 50 लोग ओरल कैंसर का शिकार हो रहे है , खास कर उत्तर प्रदेश में ज्यादा मरीज मुख कैंसर के देखे जा रहे है। - डाक्टरो ने खेला मैत्री मैचसम्मेलन के अंतर्गत टीएसएच ग्राउंड, कानपुर में एक मैत्री क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया। यह रोमांचक मुकाबला साइनस टाइटन्स और ऑरल टाइटन्स के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन के लिए ईएनटी विभाग के प्रोफेसर डॉ. निशांत सक्सेना को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले ने सम्मेलन के अकादमिक वातावरण के साथ प्रतिभागियों में आपसी सौहार्द, उत्साह और टीम भावना को भी प्रोत्साहित किया।