विश्व नदी दिवस पर गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। विश्व नदी दिवस के अवसर पर गंगा टास्क फोर्स की और से धौरी घाट, कानपुर में जन-जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को गंगा एवं अन्य नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और जल प्रदूषण की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के नायब सूबेदार रोशन गुरुंग ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि नदियां हमारी जीवनरेखा हैं और इनका संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से गंगा में कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक न डालने, घाटों को स्वच्छ रखने तथा जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना गंगा को अविरल और निर्मल बनाना संभव नहीं है।गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने लोगों को “स्वच्छ नदी, सुरक्षित भविष्य” का संदेश देते हुए नदी संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास के माध्यम से जन भागीदारी करने का आह्वान किया और साथ ही नदियों की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प के साथ पौधे वितरण किये I
|