एडीजी जोन ने पुलिस लाइन में इन्डोर स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स कम रीक्रियशन हॉल का किया उद्घाटन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस।श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ,अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन जनपद ललितपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्वार्टर गार्ड, जी0डी0 कार्यालय, पुलिस कैण्टीन, बैरक, मैस, आवासीय परिसर, यू0पी0 112 कन्ट्रोल रूम एवं पुलिस लाइन की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर स्वच्छता, अनुशासन, पुलिसकर्मियों के कल्याण एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने तथा पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में नवनिर्मित इन्डोर स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स कम रीक्रियशन हॉल का उद्घाटन किया गया।
|