होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं नगर आयुक्त ने किया रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का संयुक्त निरीक्षण
 
जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं नगर आयुक्त ने किया रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का संयुक्त निरीक्षण
Updated: 9/29/2026 1:11:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं नगर आयुक्त ने किया रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का संयुक्त निरीक्षण
 हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से शहर की सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, *जीवीपी (Garbage Vulnerable Point), पोर्टेबल ट्रांसफर स्टेशन* (PCTS), कॉम्पैक्टर अड्डों एवं कूड़ा परिवहन व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से जोन-4 एवं जोन-1 में वीआईपी रोड के आसपास स्थित प्रमुख मार्गों पर बनाए गए जीवीपी बिंदुओं एवं पोर्टेबल ट्रांसफर स्टेशनों की कार्यप्रणाली तथा कूड़ा प्रबंधन एवं परिवहन की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर उपस्थित संबंधित कर्मचारियों से कूड़ा जनरेशन, कूड़ा एकत्रीकरण, उठान एवं परिवहन से संबंधित तकनीकी एवं वास्तविक जानकारी प्राप्त की गई।
अधिकारियों द्वारा मौके पर यह जानकारी प्राप्त की गई कि नगर निगम द्वारा हाथ ठेला एवं छोटी कूड़ा गाड़ियों के माध्यम से घनी आबादी वाले क्षेत्रों से कूड़ा एकत्र कर पोर्टेबल ट्रांसफर स्टेशनों तक पहुंचाया जाता है, जहां कूड़े को कॉम्पैक्ट कर निर्धारित व्यवस्था के माध्यम से आगे परिवहन किया जाता है।
इसके पश्चात कचहरी के निकट स्थित जीवीपी बिंदु एवं उर्सला के पास स्थित पोर्टेबल ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इसके बाद द्वारकापुरी स्थित पोर्टेबल कॉम्पैक्टर अड्डे का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया, जहां कॉम्पैक्टर हेतु दो मशीनें स्थापित पाई गईं। अधिकारियों द्वारा कूड़े के संकलन, कॉम्पैक्शन एवं आगे के परिवहन की व्यवस्था की जानकारी ली गई।
इसके उपरांत कंपनी बाग चौराहे पर स्थित जीवीपी (Garbage Vulnerable Point) का भी निरीक्षण किया गया तथा मौके पर सफाई एवं कूड़ा उठान की स्थिति का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शहर में खुले में पड़ा कूड़ा किसी भी दशा में दिखाई नहीं देना चाहिए। खुले में कूड़ा पाए जाने वाले सभी स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त करते हुए शहर को जीवीपी मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से उत्पन्न होने वाले समस्त कूड़े का समयबद्ध ढंग से उठान एवं निर्धारित पोर्टेबल ट्रांसफर स्टेशन/कॉम्पैक्टर अड्डों तक परिवहन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि शहर में खुले में कूड़ा न दिखाई देना स्वच्छता व्यवस्था का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विशेष रूप से सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए प्रमुख मार्गों, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं आबादी वाले क्षेत्रों में नियमित सफाई एवं कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए, जिससे शहर स्वच्छ एवं व्यवस्थित स्वरूप में दिखाई दे।
इस दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि स्वच्छता संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए। सफाई व्यवस्था की नियमित एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करते हुए जहां भी खुले में कूड़ा अथवा सफाई संबंधी कमी दिखाई दे, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर की स्वच्छता व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं खुले में कूड़ा मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
*नगर आयुक्त शिविर कार्यालयों 

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर में 348 लाभार्थी लाभान्वित
एडीजी जोन ने कोतवाली ललितपुर का किया निरीक्षण
एडीजी जोन ने पुलिस लाइन में इन्डोर स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स कम रीक्रियशन हॉल का किया उद्घाटन
कन्नौज में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी
तेरापंथ योग परिषद और जीसीआई ब्रह्मावर्त ने लगाया रक्तदान शिविर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :