एडीजी जोन ने कोतवाली ललितपुर का किया निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस। श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद ललितपुर कोतवाली ललितपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, भोजनालय, हवालात एवं बैरक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, शिकायती प्रार्थना पत्र रजिस्टर एवं त्योहार रजिस्टर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन कर उनके अद्यतन एवं समुचित रख-रखाव के संबंध में निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं एवं प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, माल मुकदमाती के नियमानुसार रख-रखाव तथा जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
|