होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  उद्यमियों-व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण में देरी पर तय होगी जवाबदेही : जिलाधिकारी
 
उद्यमियों-व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण में देरी पर तय होगी जवाबदेही : जिलाधिकारी
Updated: 9/29/2026 9:08:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

उद्यमियों-व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण में देरी पर तय होगी जवाबदेही : जिलाधिकारी
*औद्योगिक क्षेत्रों से वसूले टैक्स का 60 प्रतिशत वहीं के विकास कार्यों पर होगा खर्
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में मंगलवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं जिला व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने उद्यमियों एवं व्यापारियों की लंबित समस्याओं की विभागवार समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निस्तारण आख्या समय से उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्षों की जवाबदेही तय की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि नगर निगम को हस्तांतरित जिन औद्योगिक क्षेत्रों में टैक्स की वसूली की जा रही है, वहां सुसंगत शासनादेशों द्वारा निर्धारित वसूले गए टैक्स का 60 प्रतिशत उसी औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्यों पर खर्च किया जाए। इससे औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं को बेहतर किया जा सकेगा।
व्यापार मंडलों एवं उद्यमी संगठनों से प्राप्त समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की संबंधित विभाग नियमित समीक्षा करें। समस्या के निस्तारण के बाद निस्तारण आख्या के साथ कराए गए कार्य के फोटोग्राफ भी नोडल विभाग को उपलब्ध कराए जाएं। इसमें देरी होने पर संबंधित विभागाध्यक्ष की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।
उन्होंने व्यापारिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, विद्युत, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से दूर कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी समस्या के समाधान में विभागीय समन्वय की आवश्यकता हो तो अधिकारी अगली बैठक की प्रतीक्षा न करें। प्रकरण तत्काल उनके संज्ञान में लाया जाए, ताकि समय रहते समाधान कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने उपायुक्त (प्रशासन) को निर्देशित किया कि नगर निगम से संबंधित ₹10 लाख से अधिक लागत वाले कार्यों के सभी प्रकरणों को एक साथ संकलित कर नगर आयुक्त को संज्ञानित किया जाये जिससे उन पर शीघ्र कार्रवाई हो सके।
जिलाधिकारी ने उद्यमियों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए वे किसी भी कार्यालय दिवस में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनता दर्शन में सीधे उनसे मिल सकते हैं। प्रशासन का प्रयास जिले में व्यापार एवं औद्योगिक गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।
*दादा नगर-विजय नगर सड़क की होगी मरम्मत
बैठक में आईआईए ने दादा नगर से विजय नगर जाने वाली सड़क के क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा उठाया। बताया गया कि जल निगम एवं मेट्रो के कार्यों के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को दोनों विभागों से समन्वय कर आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
पीआईए ने पनकी तिराहा साइट -1 में पैचवर्क न होने और यूपीसीडा द्वारा कराए गए पैचवर्क की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को संबंधित कार्यों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन, उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
गलत व्यवहार पर चुप न रहें बच्चे, 1098 और 112 पर मांगें मदद
सड़क सुरक्षा, स्वच्छता एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
लंबित परियोजनाएं प्राथमिकता से पूरी करें, तैयार काम तत्काल करें हैंडओवर
1 अक्टूबर तक चलेगा पाक्सो एक्ट जागरूकता महाअभियान
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :