होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  लंबित परियोजनाएं प्राथमिकता से पूरी करें, तैयार काम तत्काल करें हैंडओवर
 
लंबित परियोजनाएं प्राथमिकता से पूरी करें, तैयार काम तत्काल करें हैंडओवर
Updated: 9/29/2026 1:06:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

लंबित परियोजनाएं प्राथमिकता से पूरी करें, तैयार काम तत्काल करें हैंडओवर
-डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर परखी विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता के लिए स्थलीय निरीक्षण के निर्देश
-सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज हो वास्तविक प्रगति, लापरवाही से रैंकिंग प्रभावित हुई तो तय होगी जिम्मेदारी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर, 28 सितंबर। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर अंकित विकास कार्यों एवं सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने तथा पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर समय से हैंडओवर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विभागवार समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा और मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे कराए जाएं। संबंधित अधिकारी नियमित स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता की निगरानी करें। गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों की स्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे कार्यों की नियमित निगरानी कर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। जिन परियोजनाओं का निर्माण पूरा हो चुका है, उन्हें संबंधित विभागों को हैंडओवर करने में अनावश्यक विलंब न किया जाए।
सीएमआईएस पोर्टल की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माणाधीन परियोजनाओं की वास्तविक एवं अद्यतन प्रगति पोर्टल पर समय से दर्ज की जाए। प्रगति संबंधी सूचनाओं को अपडेट करने में लापरवाही के कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि विकास एवं निर्माण कार्यों की संबंधित अधिकारी नियमित निगरानी करें और निर्धारित समयसीमा में उन्हें पूरा कराएं। कार्यों में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन, आईएएस/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री संदीप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
1 अक्टूबर तक चलेगा पाक्सो एक्ट जागरूकता महाअभियान
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
झमाझम बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव
कुलपति ने तीन दिवसीय किसान मेला की तैयारियों पर की समीक्षा बैठक
वर्गीकृत वीर्य स्ट्रॉ के उपयोग हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण/अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :