होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी,नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी ने रात्रिकालीन निरीक्षण कर स्वच्छता एवं सीएम ग्रिड कार्यों की प्रगति का लि
 
जिलाधिकारी,नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी ने रात्रिकालीन निरीक्षण कर स्वच्छता एवं सीएम ग्रिड कार्यों की प्रगति का लि
Updated: 10/1/2026 12:26:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जिलाधिकारी,नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी ने रात्रिकालीन निरीक्षण कर स्वच्छता एवं सीएम ग्रिड कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
-दीपावली से पूर्व स्वच्छता व्यवस्था एवं सड़क सुधार कार्यों को प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश
 हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर एवं नगर आयुक्त महोदय द्वारा मुख्य विकास अधिकारी के साथ नगर निगम एवं जिला प्रशासन की टीम के साथ देर रात्रि शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण एवं सीएम ग्रिड के अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम तेल मिल, जाजमऊ के पास स्थित पोर्टेबल कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (PCTS) का निरीक्षण किया गया*। मौके पर संबंधित कर्मचारी उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोनल स्वच्छता अधिकारी भी उपस्थित रहे। कर्मचारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त पोर्टेबल कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 13 मीट्रिक टन कूड़ा प्राप्त होता है तथा कई वाहन प्रतिदिन दो-दो चक्कर लगाकर कूड़े का परिवहन करते हैं। हाथ कूड़ा गाड़ियों एवं टाटा ऐस वाहनों के माध्यम से कूड़े का संग्रहण एवं परिवहन किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान पोर्टेबल कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन पर कूड़े की स्थिति एवं साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। कार्यरत कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्य की जिलाधिकारी महोदय द्वारा सराहना की गई तथा स्वच्छता व्यवस्था को इसी प्रकार प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा *केडीए चौराहा, लाल बंगला क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्रिड (CM GRID) योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का रात्रिकालीन निरीक्षण किया* गया। मौके पर उन्होंने कार्य की प्रगति, सड़क की स्थिति, निर्माण कार्य से संबंधित व्यवस्थाओं तथा आमजन एवं यातायात की सुविधा का जायजा लिया।जिलाधिकारी महोदय ने अवगत कराया कि शहर में संचालित सीएम ग्रिड के कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। फेज-1 में लगभग 16 किलोमीटर तथा फेज-2 में लगभग 13 किलोमीटर क्षेत्र में सीएम ग्रिड के अंतर्गत कार्य कराया जा रहा है उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि कार्य में अपेक्षित गति बनाए रखते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण कराया जाए।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि दीपावली पर्व से पूर्व अधिक से अधिक सीएम ग्रिड कार्य पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है। जो कार्य इस अवधि में शेष रह जाएंगे, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए।उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा कार्य के दौरान यातायात एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण एवं सुधार कार्यों के कारण आमजन को अनावश्यक असुविधा न हो तथा कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, कार्य पूर्ण होने के उपरांत सड़क एवं आसपास के क्षेत्र को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
इसके उपरांत निरीक्षण के क्रम में *जाजमऊ क्षेत्र में स्थित गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट का भी निरीक्षण किया गया।* जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित जोनल स्वच्छता अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों से कूड़े का नियमित एवं प्रभावी ढंग से संकलन कर उसे समीप स्थित पोर्टेबल कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन पर भेजा जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्रीय नागरिकों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार कूड़ा देने के लिए प्रेरित किया जाए तथा कूड़े का प्रभावी संकलन सुनिश्चित कर गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट को समाप्त करने की कार्रवाई की जाए*। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं उत्कृष्ट बनाए जाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन एवं सड़क सुधार कार्यों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए तथा संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम, जिला प्रशासन, सीएम ग्रिड एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।नगर आयुक्त शिविर कार्यालय

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
डीएम अशोक कुमार ने कंपोजिट विद्यालय पतारा का किया निरीक्षण
बाल सुरक्षा का संदेश लेकर राठ पहुंचा पोक्सो जागरूकता अभियान
विश्व पर्यटन दिवस पर युवा पर्यटन क्लबों के विजयी प्रतिभागियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
सेवा संकल्प अभियान के तहत योग, ध्यान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :