होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
 
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
Updated: 10/1/2026 12:33:00 AM By Reporter-

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
-अक्टूबर से जनपद की सभी सड़कों पर युद्धस्तर पर शुरू होगा मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति का कार्य
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में गड्ढामुक्त सड़कों,सड़क गड्ढा मुक्ति अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की सड़कों की वर्तमान स्थिति तथा गड्ढा मुक्ति अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि अब बारिश का दौर लगभग समाप्त हो चुका है। बारिश के दौरान जलभराव, कटान अथवा अन्य कारणों से जिन सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं अथवा गुणवत्ता संबंधी कमियों के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनका चिन्हांकन कर अक्टूबर माह से ही जनपद की सभी संबंधित सड़कों पर मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में कोई भी सड़क गड्ढायुक्त स्थिति में नहीं रहनी चाहिए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सड़कवार कार्ययोजना तैयार कर कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। विशेष रूप से पीडब्ल्यूडी अपने अधीन कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करे तथा कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। किसी भी सड़क की मरम्मत में गुणवत्ता से समझौता न हो और कराए गए कार्य टिकाऊ हों, यह सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित सड़कों की वर्तमान स्थिति के हालिया फोटोग्राफ्स सहित अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि सड़कवार वास्तविक स्थिति एवं कराए गए कार्यों का प्रभावी ढंग से परीक्षण किया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, गुणवत्ता में कमी अथवा अन्य शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था एवं जिम्मेदार ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता की लगातार जांच कराई जाए तथा मानकों के अनुरूप कार्य न पाए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
समीक्षा के दौरान संबंधित विभागों की जवाबदेही पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क गड्ढा मुक्ति अभियान से जुड़े सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा जनपद की सड़कों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर स्थिति में रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  अरुण कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डीएम अशोक कुमार ने कंपोजिट विद्यालय पतारा का किया निरीक्षण
बाल सुरक्षा का संदेश लेकर राठ पहुंचा पोक्सो जागरूकता अभियान
जिलाधिकारी,नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी ने रात्रिकालीन निरीक्षण कर स्वच्छता एवं सीएम ग्रिड कार्यों की प्रगति का लि
विश्व पर्यटन दिवस पर युवा पर्यटन क्लबों के विजयी प्रतिभागियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
सेवा संकल्प अभियान के तहत योग, ध्यान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :