होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  डीएम अशोक कुमार ने कंपोजिट विद्यालय पतारा का किया निरीक्षण
 
डीएम अशोक कुमार ने कंपोजिट विद्यालय पतारा का किया निरीक्षण
Updated: 10/1/2026 12:32:00 AM By Reporter-

डीएम अशोक कुमार ने कंपोजिट विद्यालय पतारा का किया निरीक्षण
-नवनिर्मित भवन में 15 दिनों के भीतर कक्षाएं संचालित करने के निर्देश
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कंपोजिट विद्यालय पतारा का स्थलीय निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 6 से 8 के लिए नवनिर्मित भवन, संचालित कक्षाओं, मिड-डे मील व्यवस्था तथा ग्राम पंचायत भवन में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा 6 से 8 के लिए नव-निर्मित भवन की स्थिति देखी। भवन का निर्माण पूर्ण होने तथा हैंडओवर प्राप्त होने के बावजूद वहां सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने तथा खिड़कियों के शीशे ढीले पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकेश खरवार को तत्काल भवन की सफाई कराने, खिड़कियों की मरम्मत कराने तथा आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अगले 15 दिनों के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराकर नवनिर्मित भवन में कक्षाओं का संचालन प्रारंभ कराया जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्धारित अवधि में कमियां दूर कर कक्षाएं संचालित कराने का आश्वासन दिया गया।
विद्यालय की वर्तमान कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी स्वयं कक्षाओं में पहुंचे और छात्र-छात्राओं से संवाद कर शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से 12 एवं 13 के पहाड़े सहित विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। बच्चों द्वारा प्रश्नों के सही उत्तर दिए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया तथा शिक्षकों द्वारा किए जा रहे पठन-पाठन के प्रयासों की सराहना की।
इसके बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित मिड-डे मील व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा बच्चों से भोजन की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया। बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही तहरी, दूध एवं फल के संबंध में जानकारी प्राप्त की। दूध को लेकर बच्चों से प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार की शिकायत की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि भोजन निर्धारित मेन्यू एवं मानकों के अनुरूप ही तैयार किया जाए तथा भोजन निर्माण में केवल ब्रांडेड तेल, मसाले एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का प्रयोग किया जाए।
उन्होंने कहा कि भोजन तैयार करने से पूर्व खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जाए तथा भोजन परोसने से पहले शिक्षक-अभिभावक समिति/अभिभावकों को भोजन चखाकर उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही विद्यालय परिसर में स्थापित अग्निशमन यंत्रों को चालू एवं उपयोग के लिए तैयार स्थिति में रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया। पंचायत भवन में संचालित लाइब्रेरी में बच्चों को अध्ययन करते हुए पाया गया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक सुगमता से पहुंचाया जाए। ग्रामीणों के ऑनलाइन फार्म भरने तथा प्रमाण पत्र, आवेदन सहित आवश्यक नागरिक सेवाएं पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासकीय कार्यों तथा जनसुविधाओं के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर मूलभूत सुविधाएं तथा ग्रामीणों को सुगम नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
बाल सुरक्षा का संदेश लेकर राठ पहुंचा पोक्सो जागरूकता अभियान
जिलाधिकारी,नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी ने रात्रिकालीन निरीक्षण कर स्वच्छता एवं सीएम ग्रिड कार्यों की प्रगति का लि
विश्व पर्यटन दिवस पर युवा पर्यटन क्लबों के विजयी प्रतिभागियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
सेवा संकल्प अभियान के तहत योग, ध्यान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :