सामान का पक्का बिल मांगने को लेकर सरकारी अमीन और दुकानदार में विवाद
-मामला कन्नौज जिले के तिर्वा नगर के बेबी मार्केट स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान का
-तिर्वा तहसील में कार्यरत सरकारी अमीन की तहरीर पर तिर्वा कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया दुकानदार सहित तीन के खिलाफ मुकदमा
-दुकानदार बोले,आरोपी के आरोप बेबुनियाद,मेरे पहले के समान बकाये के पैसे मांगने पर अमीन ने की अभद्रता
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। सरकारी अमीन और इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार के मध्य बीती सायं विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने अमीन के शिकायती पत्र पर दुकानदार उनके पुत्र सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।बताते चलें कि, तिर्वा कोतवाली अंतर्गत तिर्वा नगर के तिर्वागंज स्थित गांधी चौक चौराहे के निकट स्थित बेबी मार्केट में अमित इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है।बीते दो दिन पूर्व सायं 6 बजे के करीब दुकान पर दुकानदार अशोक कुमार और तिर्वा तहसील में कार्यरत सरकारी अमीन सुखलाल के मध्य वाद विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बढ़ता विवाद देख मार्केट और आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। दोनों ओर से हो रहा विवाद आखिर एक घंटे बाद आरोप प्रत्यारोप के लिए साथ शांत हो सका।मामले में अमीन का कहना था कि दुकानदार के यहां से पहले समान लिया गए था। उसका पक्का बिल मांगने पर दुकानदार द्वारा अभद्रता और अपमानित करने के साथ ही विवाद किया गया।वहीं दुकानदार ने बताया कि अमीन के आरोप बेबुनियाद हैं।अमीन पर पहले का सामान का पैसा बकाया था,जिसे मांगने पर अमीन भड़क गए और खुद ही अभद्रता की।फिलहाल पूरे मामले में अमीन के शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने अशोक सहित उनके पुत्र सहित एक अन्य कुल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि, मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल जारी है।मार्केट के सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषी पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।उपरोक्त मामले में अमीन ने आगे बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है, लेकिन अगर कार्यवाही नहीं होती है तो वह अपने अमीन संघ के सात आगे की रणनीति तैयार करेंगे।पूरे मामले में जांच पड़ताल की सिलसला जारी है।