महिला की पैतृक जमीन पर झोपड़ी तोड़ने के मामले में कार्रवाई की मांग,नीली क्रांति का प्रदर्शन
-मामला कन्नौज जिले की तहसील तिर्वा के धूरपुर गांव का
-नीली क्रांति बहुजन एकता मिशन ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर की दोषियों पर कार्यवाही की मांग
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।एक महिला की पैतृक जमीन पर रखी झोपड़ी को दबंग युवक द्वारा तोड़ दिए जाने और संबंधित लेखपाल द्वारा आरोपी को महिला की जमीन पर कब्जा दिलाने के मामले में कार्यवाही को लेकर नीली क्रांति बहुजन एकता मिशन के सदस्यों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।बताते चलें कि मामला तहसील तिर्वा के धूरपुर गांव निवासी महिला अनीता देवा की पैतृक जमीन का बताया गया है।जानकारी के मुताबिक अनीता देवी की पैतृक जमीन पर रखी झोपड़ी को गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने लेखपाल की मदद से गिरा दिया था।इसी मामले में आज नीली क्रांति मिशन संगठन के अध्यक्ष अरविंद कुमार जाटव अपने संगठन के सदस्यों के साथ तिर्वा तहसील मुख्यालय पर पहुंचे थे।दोपहर पहुंचे संगठन के लोगों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया इसके बाद तहसीलदार अभिषेक मिश्रा को पांच सूत्रीय शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।ज्ञापन में पदाधिकारियों की मांग थी कि, महिला कि जमीन से अवैध कब्जा हटवाकर उसकी जमीन पर उसका हक दिलाया जाय,कब्जाधारी सहित दोषी लेखपाल के अलावा मामले में संलिप्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही की जाय, इसके अलावा पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए।मामले में तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि टीम बनाकर मामले की जांच और उसके बाद दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।प्रदर्शन के दौरान संगठन के कई लोग मौजूद रहे।