पितृपक्ष की नवमी पर पूजन कर विधायक, जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने बांटा प्रसाद
- लोक जनशक्ति पार्टी ने जलेश्वर मंदिर में विशाल भंडारे का किया आयोजन, उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
- एलजेपी पदाधिकारियों संग राहगीरों व गरीबों को खुद भोजन परोसती रहीं विधायक नीलिमा कटियार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। पितृपक्ष की पावन नवमी के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के तत्वावधान में कल्याणपुर के केशवपुरम स्थित 400 साल पुराने प्राचीन जलेश्वर मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पार्टी की कल्याणपुर विधानसभा इकाई अध्यक्ष बोस्की त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता व उपाध्यक्ष प्रत्यक्षा कटियार, तथा कल्याणपुर विधानसभा उपाध्यक्ष पूनम पटेल ने पूजन एवं भंडारे की कमान संभाली। पूजन अर्चन के पश्चात छोला, चावल, खिचड़ी और बूंदी गरीबों, जरूरतमंदों और राहगीरों को बांटी गई। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने महिलाओं संग काफी देर तक स्टॉक पर खड़े होकर लोगों को प्रसाद और भोजन परोसा। लोकप्रिय विधायक के हाथों प्रसाद पाने को भीड़ उमड़ पड़ी। इसके पूर्व पार्टी जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने जिला उपाध्यक्ष शुभम तिवारी, संदीप सोनी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जिला महासचिव पुनीत गुप्ता, कैंट विधानसभा अध्यक्ष बरकतुल्ला कुरैशी, अंकित जायसवाल, रवि श्रीवास्तव समेत कार्यकर्त्ताओं संग पूजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में एसजीएम इंटर कॉलेज के अजीत अग्रवाल मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि पितरों की शांति, मोक्ष और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था।- बाक्स मुस्लिम पदाधिकारी ने मंदिर में किया पूजनकल्याणपुर के जलेश्वर मंदिर में हुए पितृ पूजन और भंडारे के कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष विपिन यादव और टीम के संग पार्टी के कैंट विधानसभा अध्यक्ष बरकतुल्ला कुरैशी भी पहुंचे थे। भंडारे से पूर्व मंदिर गर्भ गृह में उन्हें भी टीम के संग शिवलिंग के पास पूजन, आरती में सम्मिलित होकर माथा टेकते देखा गया। इस पर हैरत से कुछ लोगों ने पूछा तो बरकतुल्ला ने सहजता से कहा कि ईश्वर तो ईश्वर है, किसी भी रूप में! फिर उनकी पार्टी जाती धर्म में भेद किए बिना जनसेवा का संकल्प कराती है, फिर उनके द्वारा शिव मंदिर में पूजन पर आश्चर्य क्यों होना चाहिए। जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि उनकी पार्टी बिना भेदभाव और बिना जातिधर्म के भेदभाव की साफ राजनीति करती है।