होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  डीएम ने की मंधना रेलवे स्टेशन पर पार्किंग एवं परिवहन सुविधाओं के विकास को लेकर बैठक
 
डीएम ने की मंधना रेलवे स्टेशन पर पार्किंग एवं परिवहन सुविधाओं के विकास को लेकर बैठक
Updated: 10/4/2026 8:08:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

डीएम ने की मंधना रेलवे स्टेशन पर पार्किंग एवं परिवहन सुविधाओं के विकास को लेकर बैठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में  जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में मंधना रेलवे स्टेशन के आसपास पार्किंग, सार्वजनिक परिवहन एवं यात्री सुविधाओं के विकास के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंधना रेलवे स्टेशन को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाजनक एवं सुव्यवस्थित बनाए जाने के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, डीसीपी ट्रैफिक, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ सिंह, पीडी एनएचएआई तथा रेलवे के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में रेलवे अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि कानपुर अनवरगंज से मंधना तक एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित है, जिसका कार्य संभावित रूप से नवंबर/दिसंबर 2026 से प्रारंभ होना अपेक्षित है। परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत मंधना रेलवे स्टेशन इस रेलखंड का अंतिम टर्मिनल स्टेशन बनने की संभावना है। इसके दृष्टिगत स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए पार्किंग, सार्वजनिक परिवहन, स्वच्छता एवं यातायात सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्ययोजना पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मंधना रेलवे स्टेशन के बाहर उपलब्ध उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन कर व्यवस्थित पार्किंग सुविधा विकसित करने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन से कानपुर नगर एवं अन्य प्रमुख क्षेत्रों तक सुगम सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कल्याणपुर संदीप कुमार (आईएएस) की अध्यक्षता में रेलवे, एनएचएआई एवं ट्रैफिक विभाग की संयुक्त समिति गठित की। उन्होंने समिति को निर्देशित किया कि रविवार को मंधना क्षेत्र का संयुक्त सर्वे करते हुए पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था के लिए उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, जिससे यात्रियों की सुविधा के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से विकसित की जा सकें।बैठक में रेलवे अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में तहसील बिल्हौर के दो तथा तहसील सदर के 13 गांव संबंधित प्रकरण में सम्मिलित हैं। इस संबंध में रेलवे द्वारा दोनों तहसीलों को पत्राचार किया गया है

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पितृपक्ष की नवमी पर पूजन कर विधायक, जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने बांटा प्रसाद
अजन्मी बेटियों के लिए मातृ शक्ति ने किया महातर्पण
गंगा टास्क फोर्स ने विश्व पशु दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान
हेयर ड्रेसर' की दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी से निकला सांप मचा हड़कंप
पूजा मेरी जान’ का प्रीमियर 2 अक्टूबर को हिंदी ज़ी5 पर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :