सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अंबेडकर पार्क में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन
-5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होगी प्रदर्शनी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन हमीरपुर शहर स्थित अंबेडकर पार्क में 5 से 7 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।
प्रदर्शनी का शुभारंभ 5 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी अशोक कुमार, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कुलदीप निषाद एवं मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण आदि उपस्थित रहेंगे।
प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक जानकारी हासिल कर सकें।
जनपदवासियों से अपील है कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस विकास प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रतानुसार विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।