स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत हुआ गंगा सफाई कार्यक्रम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।हैरिसगंज जूनियर हाई स्कूल, छावनी परिषद, कानपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गंगा नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण के उद्देश्य से गंगा सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गंगा घाट एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया गया।
“स्वच्छ गंगा – स्वच्छ भारत” के संकल्प के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।