बिठूर में 13 अक्टूबर को बंद रहेंगी दुकानें और प्रतिष्ठान
-नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर डीएम ने घोषित किया बंदी दिवस |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न०नि०), कानपुर नगर महेन्द्र सिंह तंवर ने अवगत कराया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी अधिसूचना संख्या-244/रा०नि०आ०-4/न०नि०/35-26/2026 15 सितंबर 2026 में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद कानपुर नगर की नगर पंचायत बिठूर के रिक्त अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए मतदान 13 अक्टूबर 2026 को प्रातः 7:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस 13 अक्टूबर 2026 को नगर पंचायत बिठूर के नगरीय क्षेत्र में स्थित सभी दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा कार्यालयों, स्कूलों एवं कॉलेजों में सार्वजनिक अवकाश (बंदी दिवस) घोषित किया गया है।