होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  छात्राओं को महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर एवं उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया
 
छात्राओं को महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर एवं उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया
Updated: 10/8/2026 11:13:00 PM By Reporter-

छात्राओं को महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर एवं उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर।  बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर मनोज कुमार राय के कुशल मार्गदर्शन में एवं सचिव श्रीमती वन्दना अग्रवाल के कुशल दिशा निर्देशन में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल की चिकित्साधिकारी डॉ मनीषा दीक्षित ने महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया। पीएलवी गणेश सिंह ने महिलाओं के विधिक कानूनी अधिकारों के संबंध में जागरूक किया। जिला अस्पताल पुरुष की चिकित्साधिकारी डॉ मनीषा दीक्षित ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर एक गंभीर लेकिन सही समय पर जागरूकता और जाँच से पूरी तरह रोके जाने योग्य बीमारी है। यह ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) के संक्रमण से होता है। यह गर्भाशय के निचले हिस्से सर्विकल की कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि के कारण होता है। 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को यह टीका लगवाने से इस कैंसर का खतरा लगभग समाप्त हो जाता है। 24 से 45 वर्ष की महिलाएं भी डॉक्टर की सलाह से यह टीका ले सकती हैं। पीएलवी गणेश सिंह ने महिलाओं के विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को पुरुषों के समान काम के लिए समान वेतन पाने का अधिकार है। पीएलवी गणेश सिंह ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, घरेलू हिस्सा में ससुराल में निवास का अधिकार, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013, संपत्ति में उत्तराधिकार का अधिकार, मातृत्व लाभ का अधिकार, मुफ्त कानूनी सहायता का अधिकार, सामान्य परिस्थितियों में रात में गिरफ्तार न किए जाने का अधिकार, निजी मेडिकल जाँच का अधिकार तथा वर्चुअल या ऑनलाइन शिकायत करने का कानूनी अधिकार है। बताया कि मुफ्त कानूनी मदद के लिए हेल्पलाइन सेवा 15100,  24 घंटे उपलब्ध रहती है। कानून के समक्ष महिलाओं को सुरक्षा और समानता का कानूनी और संवैधानिक अधिकार है। प्राचार्या सबा मेम एवं प्राध्यापिका डॉ शालिनी ने भी विषयांतर्गत उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ आलोक जी ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं के अलावा डॉ लवकुश, अशोक बाबू एवं ओमप्रकाश दोहरे उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में ‘जॉय टीम’ का शुभारम्भ
सपा ने ग्राम पंचायत बाकी में की पीडीए पंचायत
सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राठ में श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में ‘जॉय टीम’ का शुभारम्भ
आशाएं स्पैस्टिक सेंटर में गंगा संरक्षण को लेकर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :