होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राठ में श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित
 
सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राठ में श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Updated: 10/8/2026 11:29:00 PM By Reporter-

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राठ में श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित
-श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित की गईं दवाएं
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को राठ के रानी गेट स्थित लल्ला भाईजान पेट्रोल पंप लेबर अड्डे पर श्रमिक सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान रक्तचाप, ब्लड शुगर, वजन एवं बीएमआई की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया। चिकित्सकों ने श्रमिकों को पौष्टिक आहार, पर्याप्त जल सेवन, स्वच्छता तथा उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं मोटापे से बचाव के संबंध में जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी दामोदर प्रसाद अग्रहरि ने श्रमिकों को उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद की शिक्षा, कन्या विवाह, मातृत्व सहायता, चिकित्सा एवं खेलकूद योजनाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक पंजीकरण कराने की अपील की।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी  विजयपाल सोनकर ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण एवं नवीनीकरण कराने तथा कार्यस्थल पर हेलमेट, सेफ्टी शूज, दस्ताने एवं मास्क जैसे सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतिष्ठान प्रबंधन को भी श्रमिकों की सुरक्षा संबंधी वैधानिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में ‘जॉय टीम’ का शुभारम्भ
सपा ने ग्राम पंचायत बाकी में की पीडीए पंचायत
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में ‘जॉय टीम’ का शुभारम्भ
छात्राओं को महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर एवं उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया
आशाएं स्पैस्टिक सेंटर में गंगा संरक्षण को लेकर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :