लेखपालों का ऑनलाइन कार्य बहिष्कार, प्रमाण पत्रों का काम अटका,बढ़ीं परेशानियांलेखपालों का ऑनलाइन कार्य बहिष्कार, प्रमाण पत्रों का काम अटका,बढ़ीं परेशानियां
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नरवल तहसील के लेखपालों ने गुरुवार को ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार कर दिया। इससे आय, जाति, निवास सहित खेती-किसानी से जुड़े प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। लेखपाल संघ शाखा नरवल के अध्यक्ष अनुपम पटेल ने बताया कि संघ के आह्वान पर सभी लेखपालों ने ऑनलाइन पोर्टल का काम बंद रखा है।आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को थाना दिवस पर लेखपाल काली पट्टी बांधकर काम करेंगे, 12 अक्टूबर को तहसील में रक्तदान शिविर, 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली और 17 अक्टूबर को तहसील मुख्यालय पर धरना देंगे। मांगें न मानी गईं, तो 24 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मंत्री आशीष कुमार, शिखा सिंह, सुमित रजक, अतुल कुमार समेत कई लेखपाल मौजूद रहे।