संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर लिया ज्ञापन।
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इदरीश खान के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पहुंचकर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगों के संबंध में ज्ञापन प्राप्त किया और उनकी मांगों का समर्थन किया।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेश में कार्यरत एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन एवं वर्तमान वेतन में वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता एवं ग्रेच्युटी का लाभ, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण नीति, अनुकंपा नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मचारियों का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन तथा नियमित पदों की भर्तियों में कोटा निर्धारण शामिल हैं। कर्मचारियों ने मांगों के पूर्ण होने तक आवश्यक छह सूत्रीय मांगों पर तत्काल कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठाई।
समाजवादी पार्टी ने संविदा कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए उनके संघर्ष में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों का ज्ञापन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं को उचित स्तर पर उठाया जा सके।
समाजवादी पार्टी का मानना है कि स्वास्थ्य विभाग में दिन-रात अपनी सेवाएं देने वाले संविदा कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन, नौकरी की सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए। पार्टी कर्मचारियों के अधिकारों एवं न्यायसंगत मांगों के समर्थन में सदैव खड़ी रहेगी।
इस दौरान हरनारायण निषाद जिला उपाध्यक्ष, अरुण यादव विधानसभा अध्यक्ष,लाला प्रधान जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, ओम प्रकाश सोनकर वारसी प्रदेश सचिव,राजेश श्रीवास प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा, मिथलेश कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष सपा, रामकिशोर श्रीवास पूर्व चेयरमैन,युगांक मिश्रा पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद, नईम खान,माया वाल्मीकि प्रदेश सदस्य,वर्षा नामदेव नगर अध्यक्ष कुरारा, राघवेन्द्र यादव लकी नगर अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी सपा, रिजवान खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा,अभिषेक यादव, बीटू यादव प्रदेश सचिव युवजन सभा,सुभान कुरैशी सभासद,विवेक यादव जिला उपाध्यक्ष व्यापार सभा,सलीम मोहम्मद जिला अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ,वैभव द्विवेदी जिला महासचिव छात्र सभा ,साहिल, सलीम मंसूरी मिथुन श्रीवास,शिवम परिहार, मैयाराम श्रीवास, अजय प्रताप सिंह परिहार,भूपेश वर्मा,रवि यादव एडवोकेट सहित समाजवादी पार्टी के साथी उपस्थित रहे।