होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सपा कार्यालय हमीरपुर में श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की मनाई गई पुण्यतिथि
 
सपा कार्यालय हमीरपुर में श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की मनाई गई पुण्यतिथि
Updated: 10/10/2026 11:18:00 PM By Reporter-

सपा कार्यालय हमीरपुर में श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की मनाई गई पुण्यतिथि
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l समाजवादी पार्टी  कार्यालय में जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में समाजवादी विचारधारा के प्रणेता, धरती पुत्र, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने नेताजी मुलायम सिंह यादव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी ने हमेशा गरीबों, किसानों, नौजवानों और समाज के पिछड़े एवं वंचित वर्गों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ी। उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। नेताजी के विचार आज भी हम सभी को जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
वहीं, वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमेरपुर शुभकरण सिंह परिहार ने नेताजी को याद करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का जीवन संघर्ष और जनसेवा की एक मिसाल है। उन्होंने हमेशा आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया। नेताजी का व्यक्तित्व और उनके सिद्धांत सदैव समाजवादी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। माया बाल्मिक सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी समाजवादी पार्टी ने भी नेताजी के विचारों से सभी को अवगत कराया l इसके बाद प्रदेश सचिव अनुसूचित प्रकोष्ठ ओम प्रकाश सोनकर वारसी,समाजवादी छात्र सभा  जिला महासचिव एवं मोहम्मद जुनैद ने नेता जी की पुण्यतिथि के मौके पर जिला अपस्ताल हमीरपुर पहुंचकर स्वैक्षिक रक्तदान किया। इस मौके पर हरनारायण निषाद जिला उपाध्यक्ष, अरुण यादव विधानसभा अध्यक्ष,लाला प्रधान जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, ओम प्रकाश सोनकर वारसी प्रदेश सचिव,राजेश श्रीवास प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा, मिथलेश कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष सपा, रामकिशोर श्रीवास पूर्व चेयरमैन,युगांक मिश्रा पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद, नईम खान,वर्षा नामदेव नगर अध्यक्ष कुरारा, राघवेन्द्र यादव लकी नगर अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी सपा, रिजवान खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा,अभिषेक यादव, बीटू यादव प्रदेश सचिव युवजन सभा,सुभान कुरैशी सभासद,विवेक यादव जिला उपाध्यक्ष व्यापार सभा,सलीम मोहम्मद जिला अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ,वैभव द्विवेदी जिला महासचिव छात्र सभा ,साहिल, सलीम मंसूरी मिथुन श्रीवास,शिवम परिहार, मैयाराम श्रीवास, अजय प्रताप सिंह परिहार,भूपेश वर्मा,रवि यादव एडवोकेट सहित समाजवादी पार्टी के साथी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
थाना समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
अरविंद यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर लिया ज्ञापन
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन हेतु पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान
सीए छात्रों का दो दिवसीय महासम्मेलन, एआई और ऑडिटिंग पर मंथन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :