अरविंद यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर कार्यालय में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मन भावुक हो उठा। यह बात अरविंद यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा ने मीडिया से साझा की उन्होंने आगे बताया कि नेताजी केवल एक नेता नहीं, बल्कि गरीबों, किसानों, नौजवानों और वंचितों की आवाज़ थे। उनका जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और जनसेवा की अमिट मिसाल है। नेताजी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, सिद्धांत और समाजवाद की विचारधारा सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।