होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  खनन प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का होगा कायाकल्प, कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा आर्किटेक्
 
खनन प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का होगा कायाकल्प, कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा आर्किटेक्
Updated: 10/13/2026 7:31:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

खनन प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का होगा कायाकल्प, कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा आर्किटेक्ट
*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) समिति की बैठक सम्पन्न, एक सप्ताह में सत्यापन एवं कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज शिविर कार्यालय में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) निधि के अंतर्गत कराए जाने वाले विकास कार्यों के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं पर्यावरण सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि DMF निधि से प्राप्त धनराशि का 70 प्रतिशत खनन से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित क्षेत्रों में तथा 30 प्रतिशत अन्य प्रभावित क्षेत्रों में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों की आवश्यकताओं का आकलन कर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएं।
जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में आने वाले समस्त प्राथमिक विद्यालयों का चिन्हांकन कर प्रधानाध्यापकों के माध्यम से विद्यालयों में आवश्यक कार्यों का सत्यापन कराया जाए। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से भी विद्यालयों की स्थिति का स्थलीय सत्यापन कराते हुए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का आकलन किया जाए। इन क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य स्वास्थ्य इकाइयों का भी सत्यापन कराकर आवश्यक कार्यों की सूची तैयार की जाए, ताकि DMF निधि से विकास कार्य कराए जा सकें।
उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को निर्देशित किया कि प्रस्तावित निर्माण एवं सुधार कार्यों की गुणवत्ता तथा सुव्यवस्थित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए एक आर्किटेक्ट का चयन किया जाए। आर्किटेक्ट के माध्यम से कार्यों की रूपरेखा तैयार कराते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पन्न हों।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों सहित सभी प्रस्तावित कार्यों का सत्यापन एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही जिला खनन अधिकारी को DMF निधि से कराए जाने वाले कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना भी एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में DMF निधि के अंतर्गत लगभग 3.84 करोड़ रुपये की धनराशि संग्रहित हुई है, जिसमें से खनन प्रभावित क्षेत्रों में अब तक लगभग 64 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने शेष धनराशि के नियमानुसार उपयोग के लिए आवश्यकता आधारित कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री विवेक चतुर्वेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला खनन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
किसान मेले में मुख्य अतिथि होंगे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
113 निर्माण परियोजनाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए जिलाधिकारी ने गठित की टास्कफोर्स
कानपुर में बनेगा सरकारी जमीनों का डिजिटल लैंड बैंक, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी
ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
पूर्व सैनिकों के अनुभव का जनपद के विकास में होगा उपयोग : जिलाधिकारी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :