होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  किसान मेले में मुख्य अतिथि होंगे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
 
किसान मेले में मुख्य अतिथि होंगे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
Updated: 10/13/2026 11:43:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

किसान मेले में मुख्य अतिथि होंगे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए में 15 से 17 अक्टूबर तक किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है इस बार किसान मेले की थीम सशक्त किसान आत्मनिर्भर भारत है। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे। मेले के दूसरे दिन विशेष रूप से महिला किसानों के लिए निर्धारित किया गया। यह जानकारी मंगलवार को विश्वविद्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कुलपति डॉक्टर संजीव गुप्ता ने दी।कुलपति डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि इस बार किसान मेले में करीब डेढ़ सौ से अधिक स्टाल लगाए जा रहे हैं। स्टालों में कृषि कल्याण की योजनाओं के साथ ही बागवानी,लैंडस्कैपिंग,फॉरेस्ट्री सहित कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी क्षेत्र के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार किसान मेले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन लर्निंग के अलावा ड्रोन तकनीक को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। मेले में किसानों को अरहर, गन्ना जैसी फसलों में ड्रोन के माध्यम से उर्वरक के छिड़काव आदि के बारे में जानकारी दिया जाएगा साथ ही एआइ के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था को कैसे सुद्रण किया जा रहा है इसकी भी जानकारी दी जाएगी। कुलपति ने बताया कि इस बार मेले में विशेष रूप से सोलर ऑपरेटेड ट्रैक्टर और थ्रेशर मशीन का प्रदर्शन होगा। जिसमें किसानों को यह बताया जाएगा कि कैसे यह नई थ्रेसर मशीन धान के पुआल को बेहतर तरीके से प्रबंधन करने में उनकी सहायता करती है साथ ही किसान मेले में छोटे किसानों जिनकी जोत 6 हेक्टेयर से कम है उनके लिए विशेष छोटे कृषि यंत्रों का भी प्रदर्शन इस मेले में होगा। साथी मेले में मशरूम की खेती, मोती की खेती, मधुमक्खी पालन जैसे कृषि आधारित उद्योगों के बारे में भी किसानों व आने वाले लोगों को जानकारी दी जाएगी।कुलपति डॉक्टर संजीव गुप्ता ने बताया कि कृषि मेले के दूसरे दिन विशेष रूप से महिलाओं को ध्यान में रखकर पूरे दिन उनको समर्पित किया गया है।इस दिन कार्यक्रम का उद्घाटन छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक करेंगे। उनके साथ मंच पर चार महिला किसान होंगे जिन्होंने अपने मेहनत से किसी क्षेत्र में उद्यम स्थापित किया है। इसके अलावा किसान मेले में रबी की फसल से जुड़े फसलों (राई, जौ, गेहूं, मटर, चना, मसूर आदि) के बीज किसानों को मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए करीब 10000 से अधिक पैकेट तैयार किए गए हैं जिसमें गेहूं, सरसों, सब्जी मटर सहित विभिन्न फसलों के पैकेट तैयार कराए गए हैं। इस अवसर पर निदेशक प्रसार डॉ वी के त्रिपाठी, निदेशक शोध डॉक्टर महक सिंह, अधिष्ठाता कृषि डॉक्टर कौशल कुमार, मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
113 निर्माण परियोजनाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए जिलाधिकारी ने गठित की टास्कफोर्स
कानपुर में बनेगा सरकारी जमीनों का डिजिटल लैंड बैंक, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी
ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
खनन प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का होगा कायाकल्प, कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा आर्किटेक्
पूर्व सैनिकों के अनुभव का जनपद के विकास में होगा उपयोग : जिलाधिकारी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :