होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
 
ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
Updated: 10/13/2026 7:36:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
*ई-ऑफिस पर पत्रावलियों के कम संचालन वाले विभागों को सुधार के निर्देश
*डिजिटल सिग्नेचर का स्वयं प्रयोग करें अधिकारी, मिलेगा विशेष प्रशिक्षण*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में ई-ऑफिस के क्रियान्वयन एवं विभागवार प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभागों को शासकीय पत्रावलियों एवं कार्यों का संचालन ई-ऑफिस के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि ई-ऑफिस से शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता सुनिश्चित होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने डिजिटल सिग्नेचर का प्रयोग स्वयं करें तथा ई-ऑफिस संचालन के लिए ऑपरेटरों पर निर्भर न रहें।
बैठक में सितंबर एवं अक्टूबर माह की विभागवार प्रगति की समीक्षा के दौरान सामने आया कि 1 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मत्स्य विभाग, जल निगम, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सहित विभिन्न कार्यालयों में ई-ऑफिस पर 10 से भी कम पत्रावलियां संचालित की गईं।
जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को ई-ऑफिस पर पत्रावलियों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी समीक्षा में विभागवार प्रगति का आकलन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस संचालन, ऑनलाइन पत्रावलियों के निस्तारण अथवा डिजिटल सिग्नेचर के उपयोग में कठिनाई आ रही है, उनके लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाए, जिससे सभी विभागों में ई-ऑफिस का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बिंदु लता सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैंप
सड़क मरम्मत की रिपोर्ट और मौके की स्थिति में अंतर मिला तो नपेंगे जिम्मेदार अधिकारी:डीएम
आय के नए स्रोत विकसित कर आत्मनिर्भर बनें नगर निकाय : जिलाधिकारी
जाजमऊ स्थित 130 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परिसर में भंडारित कंटामिनेटेड स्लज के निस्तारण के संबंध में जिला
छात्रवृत्ति के पात्र विद्यार्थियों को समय से मिले लाभ, सत्यापन प्रक्रिया में लाई जाए तेजी : जिलाधिकारी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :