होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  सड़क मरम्मत की रिपोर्ट और मौके की स्थिति में अंतर मिला तो नपेंगे जिम्मेदार अधिकारी:डीएम
 
सड़क मरम्मत की रिपोर्ट और मौके की स्थिति में अंतर मिला तो नपेंगे जिम्मेदार अधिकारी:डीएम
Updated: 10/15/2026 12:34:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सड़क मरम्मत की रिपोर्ट और मौके की स्थिति में अंतर मिला तो नपेंगे जिम्मेदार अधिकारी:डीएम
*जिलाधिकारी के निर्देश पर नोडल अधिकारी करेंगे सड़कों की गुणवत्ता जांच, जीपीएस फोटो और वीडियो के साथ सौंपेंगे रिपोर्ट
*पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम की सड़कों की समीक्षा, निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।सड़क निर्माण और मरम्मत के कार्यों में गलत रिपोर्टिंग अब नहीं चलेगी। संबंधित विभागों ने जिस सड़क का कार्य पूर्ण होने की रिपोर्ट दी है, स्थलीय सत्यापन में वहां कार्य अधूरा या नहीं मिला तो संबंधित अधिशासी अभियंता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने सड़क निर्माण, मरम्मत एवं पैचवर्क कार्यों की समीक्षा के दौरान गुणवत्ता जांच के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। ये अधिकारी सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर जीपीएस आधारित फोटो एवं वीडियो सहित सत्यापन रिपोर्ट सौंपेंगे।
जिलाधिकारी आज सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, सेतु निगम एवं अन्य संबंधित विभागों की सड़कों के निर्माण, मरम्मत एवं पैचवर्क कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी स्थलीय निरीक्षण के दौरान कार्य की वास्तविक स्थिति, सड़क के आवागमन योग्य होने तथा निर्माण की गुणवत्ता का सत्यापन करेंगे।
लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा ने बताया कि चार मार्गों पर सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है, जबकि छह सड़कों का नवीनीकरण 30 अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 26 सड़कों को आगामी दस दिनों में आवागमन योग्य बना दिया जाएगा।
निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता खंडेश्वर प्रसाद ने बताया कि 12 सड़कों का नवीनीकरण 30 अक्टूबर तक पूर्ण हो जाएगा। नौ सड़कों पर पैचवर्क पूरा हो चुका है, जबकि आठ पर कार्य प्रगति पर है। पांच अन्य सड़कों के कार्यों में अंतरविभागीय समन्वय की आवश्यकता पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन को संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की समीक्षा में अधिशासी अभियंता जयंत ने बताया कि जीटी रोड के 18 किलोमीटर लंबे हिस्से में अब केवल 1.5 किलोमीटर पर पैचवर्क शेष है, जिसे शीघ्र पूर्ण करा लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने नगर निगम की सड़कों की जोनवार समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त को क्षतिग्रस्त सड़कों का पैच वर्क एवं नवीनीकरण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जोनों में सड़क सुधार कार्यों की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करने तथा सड़कवार डिजिटल विवरण तैयार कराने को कहा। जिन सड़कों पर कार्य पूर्ण होने की सूचना दी गई है, उनका स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों की टेंडर प्रक्रिया लंबित है, उसे शीघ्र पूर्ण कराकर कार्य प्रारंभ कराया जाए। क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर आवागमन योग्य बनाया जाए तथा सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरे हों, जिससे आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात की सुविधा मिल सके।
बैठक में नगर आयुक्त श्री अर्पित उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन, अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री सौरभ सिंह सहित लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैंप
आय के नए स्रोत विकसित कर आत्मनिर्भर बनें नगर निकाय : जिलाधिकारी
जाजमऊ स्थित 130 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परिसर में भंडारित कंटामिनेटेड स्लज के निस्तारण के संबंध में जिला
छात्रवृत्ति के पात्र विद्यार्थियों को समय से मिले लाभ, सत्यापन प्रक्रिया में लाई जाए तेजी : जिलाधिकारी
किसान मेले में मुख्य अतिथि होंगे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :