होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  छात्रवृत्ति के पात्र विद्यार्थियों को समय से मिले लाभ, सत्यापन प्रक्रिया में लाई जाए तेजी : जिलाधिकारी
 
छात्रवृत्ति के पात्र विद्यार्थियों को समय से मिले लाभ, सत्यापन प्रक्रिया में लाई जाए तेजी : जिलाधिकारी
Updated: 10/14/2026 8:24:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

छात्रवृत्ति के पात्र विद्यार्थियों को समय से मिले लाभ, सत्यापन प्रक्रिया में लाई जाए तेजी : जिलाधिकारी
*जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने की छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा, शिक्षण संस्थानों को समयबद्ध सत्यापन के निर्देश*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के सत्यापन एवं अग्रसारण की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थान आवेदन पत्रों का सत्यापन निर्धारित समयसीमा में पूरा करें, जिससे पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ समय से मिल सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्गों के विद्यार्थियों की शिक्षा में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करती है। किसी भी पात्र विद्यार्थी को सत्यापन में अनावश्यक विलंब के कारण योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने तथा अभिलेख संबंधी त्रुटियों का नियमानुसार समाधान कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिक्षण संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर सत्यापन एवं अग्रसारण की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र विद्यार्थियों को शासन की मंशा के अनुरूप समय से छात्रवृत्ति का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
किसान मेले में मुख्य अतिथि होंगे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
113 निर्माण परियोजनाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए जिलाधिकारी ने गठित की टास्कफोर्स
कानपुर में बनेगा सरकारी जमीनों का डिजिटल लैंड बैंक, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी
ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
खनन प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का होगा कायाकल्प, कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा आर्किटेक्
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :