सन्मार्ग पंडाल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, गरबा में झूमी मातृशक्ति
-आज सुबह लगेगा रक्तदान शिविर
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। शहर के एसबीएस इंटर कॉलेज खेल मैदान में सजे सन्मार्ग पंडाल में शुक्रवार को चित्रकला और रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें स्कूली बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति जिला संयोजिका गुंजन भदौरिया ने निर्णायिका की भूमिका निभाई।आचार्य शिवांक अग्निहोत्री और सचिन तिवारी ने विधि-विधान से माता रानी का पूजन कराया। शाम को गरबा आयोजन में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।आरती के दौरान पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं, शनिवार सुबह सन्मार्ग पंडाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।