नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा को उमड़े श्रद्धालु
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस, कन्नौज संवाददाता।शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए जिले के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। मां ब्रह्मचारिणी को तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की प्रतीक माना जाता है।इत्रनगरी के सिद्धपीठ माता फूलमती देवी मंदिर, सिंह वाहिनी देवी मंदिर, मकरंद नगर स्थित भद्रकाली मंदिर, काली दुर्गा मंदिर, क्षेमकली मंदिर,चौधरी सराय स्थित बाबा मनकामेश्वर मंदिर और भुजिया देवी मंदिर में भक्तों ने विधि-विधान से पूजा की। वहीं तिर्वा स्थित माता अन्नपूर्णा मंदिर और नगर कोटि के मां राजेश्वरी पीताम्बरा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।शाम को विभिन्न मंदिरों में भव्य आरती का आयोजन हुआ,जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।