शैलपुत्री की आराधना के साथ शरदीय नवरात्र आरंभ, भोर पहर से लगी भक्तों की भीड़
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। रविवार से शरदीय नवरात्रि का शुभारंभ होते ही साथ शहर में आस्था का सैलाब देखने को मिला। प्रमुख मंदिरों सहित ।दूरदराज से भी श्रद्धालुओं ने माता के मंदिरों में भोर से ही कतार लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पहले दिन भक्तों ने देवी मंदिरों में शैलपुत्री की आराधना के साथ व्रत का प्रारंभ किया। घरों में कलश स्थापना की गई। जबकि, जगह-जगह पंडाlलो में देवी की मूर्तियां सजाई गई है।तपेश्वरी देवी, बराह देवी, बंगाली मोहाल और शास्त्री नगर की काली मंदिर और शुक्लागंज का दुर्गा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। जबकि घाटमपुर की चतुर्थ शक्तिपीठ कुष्मांडा देवी मंदिर में भक्तों की लंबी लाइन लगी दिखी। मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। यहां महापौर प्रमिला पांडेय ने मन्दिर पहुंचकर देवी की पूजा अर्चना की। पतारा स्थित आशा देवी, नगेलिनपुर गांव स्थित नगेली देवी, तिलसडा स्थित पाथामाई, ग्राम तेजपुर स्थित तेजेश्वेरी देवी, बरनाव स्थित कथरी देवी और ग्राम भदरस में स्थित भद्राकाली देवी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखाई दी। कुष्मांडा देवी चतुर्थ शक्तिपीठ में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की गई है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा के जरिए निगरानी की जा रही है। जबकि चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर परिसर के दोनों तालाबों की भी साफ सफाई करने के बाद उनमें साफ पानी भराया जा रहा है। साथ ही तालाब में छोटे बच्चों को जाने से रोका गया है। मंदिरों की व्यवस्था से जुड़े लोगों ने बताया कि मंदिर परिसर में भक्तों को लाइन से ही दर्शन करने दिया जा रहा है।
|