होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  ‎मां कालरात्रि की आराधना में उमड़े श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना के साथ किया पूजन-अर्चन
 
‎मां कालरात्रि की आराधना में उमड़े श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना के साथ किया पूजन-अर्चन
Updated: 10/17/2026 11:51:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

‎मां कालरात्रि की आराधना में उमड़े श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना के साथ किया पूजन-अर्चन
‎-घंटा घड़ियालों और आचार्यों के दिव्य मन्त्र से गुंजायमान है इत्रनगरी
‎कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।शारदीय नवरात्र के  पावन पर्व पर प्राचीन सिद्धपीठ मां भद्रकाली मंदिर में सप्तमी के दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जगत जननी मां जगदम्बे के सातवें स्वरुप मां कालरात्रि की आराधना कर घर मे सुख-समृद्धि की कामना की।सुबह से लेकर देर सांय तक मन्दिरों व घरां मे घण्टा घडियालों के साथ मां के जयकारों की गूंज रही।आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता की पूजा करने के लिए पहुंचे।महिलाओं ने भक्तिभाव से माता की आराधना की।नवरात्र के दिनों मंदिर में सुबह-शाम आरती में भी सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।माता कालरात्रि भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होती हैं।अपने भयंकर रूप से दुष्टों व राक्षसों को भयाक्रांत करने वाली माता भक्तों को निर्भय करती हैं।भक्तों पर कृपा दृष्टि बरसाने वाली माता कालरात्रि का नाम शुभंकरी भी है।नवरात्र की सप्तमी तिथि को इनकी विशेष पूजा का विधान है।शरदीय नवरात्र पर्व पर इन दिनो इत्रनगरी के गली मोहल्लो, मन्दिरों व घरों में हो रही आराधना से पूरा शहर भक्तमय बना हुआ है।प्रातःकाल से ही जगत जननी मां जगदम्बे की पूजा अर्चना के लिये श्रृद्धालु महिलाएं व पुरुष हाथां मे पूजा की थाली लेकर मन्दिरो के लिये निकल पड़ते है।मन्दिरो मे उमड़े श्रृद्धालुओ को माता के दर्शन पाने के लिये खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।फूलो की खुशबू एवं भक्तां द्वारा किये जा रहे हवन की सुगन्ध से पूरा मन्दिर परिसर महक उठता है।शहर स्थित इत्रनगरी के सिद्धपीठ माता फूलमती देवी मन्दिर, प्राचीन सिद्धपीठ मां भद्रकाली मंदिर,मकरन्द नगर स्थित सिद्धपीठ मां सिंह वाहिनी देवी मन्दिर,काली दुर्गा मन्दिर,क्षेमकली मन्दिर,चौधरी सराय स्थित बाबा मनकामेश्वर मंदिर,भुजिया देवी मंदिर, तिर्वा स्थित माता अन्नपूर्णा देवी मन्दिर, नगर कोट स्थित मां राजेश्वरी पीताम्बरा मन्दिर में नवरात्र के सातवें दिन भक्तो ने मां दुर्गा के सातवें स्वरुप मे माता कालरात्रि की बडे ही श्रृद्धा भाव से पूजा अर्चना की।आचार्य पारस मिश्रा (बाबू पंडित) ने बताया कि मां दुर्गा की सातवीं शक्ति मां कालरात्रि के नाम से जानी जाती है।इनके शरीर का रंग घने अन्धकार की तरह एकदम काला है।इनके सिर के बाल बिखरे हुये है।गले मे विद्युत की चमकने वाली माला है।इनके तीन नेत्र है।ये तीनो नेत्र ब्रहाण्ड के सदृश गोल है।इनके विद्युत के समान चमकीली किरणें निःसृत होती रहती है।इनकी नासिक के श्वास प्रश्वास से अग्नि की भयंकर ज्वालाएं निकलती रहती है।इनका वाहन गर्दभ गदहा है।ऊपर उठे हुये दाहिने हाथ की वरमुद्रा से सभी को वर प्रदान करती है।दाहिनी तरफ के नीचे वाला हाथ अभय मुद्रा मे है।बायीं तरफ के ऊपर वाले हाथ मे लोहे का काटां तथा नीचे वाले हाथ मे खड्म है।मां कालरात्रि का स्वरुप देखने मे अत्यन्त भयानक है,लेकिन ये सदैव शुभ फल ही देने वाली है। इसी कारण इनका नाम शुभकारी भी है।नवरात्र के सातवें दिन देवी भक्तो ने जगत जननी मां जगदम्बे के सातवे स्वरुप मां कालरात्रि देवी की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
श्रीराम कथा के छठवें दिन वनवास प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन
नवरात्र के छठवें दिन मां कात्यायनी के जयकारों से गूंजे मंदिर, उमड़े श्रद्धालु
सन्मार्ग पंडाल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, गरबा में झूमी मातृशक्ति
‎मां स्कंदमाता की आराधना से भक्तिमय हुआ इत्रनगरी का माहौल
शारदीय नवरात्र:मां कूष्मांडा की आराधना कर मांगी मन्नतें
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :