कन्नौज में मतदान केंद्रों की सूची जारी, 23 अक्टूबर तक आपत्ति नहीं दी तो छूट जाएगा मौका
-छिबरामऊ, तिर्वा और कन्नौज विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि 42-कन्नौज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची 19 अक्टूबर को जारी कर दी गई है।सूची में विधानसभा क्षेत्र 196-छिबरामऊ, 197-तिर्वा और 198-कन्नौज (अजा) के मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों का विवरण शामिल है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और आमजन से सूची का अवलोकन करने की अपील की है।उन्होंने बताया कि किसी मतदान केंद्र या मतदेय स्थल के संबंध में आपत्ति, सुझाव अथवा संशोधन प्रस्ताव 23 अक्टूबर 2026 तक संबंधित उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय या जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में लिखित रूप से जमा किए जा सकते हैं।आलेख्य सूची जनपद की आधिकारिक वेबसाइट kannauj.nic.in पर भी उपलब्ध है। प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा, ताकि मतदान केंद्रों की व्यवस्था को सुव्यवस्थित और जनसुविधा के अनुरूप बनाया जा सके।