होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  परेड रामलीला का स्वर्णिम काल,आज होगा 150वीं बार रावण वध
 
परेड रामलीला का स्वर्णिम काल,आज होगा 150वीं बार रावण वध
Updated: 10/19/2026 10:09:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

परेड रामलीला का स्वर्णिम काल,आज होगा 150वीं बार रावण वध
- धर्म और परंपराओं को लगातर निभाती एवं राम राज्य का वास्तविक अर्थ समझाती रामलीला का होता है भव्य मंचन |
- शहर ही नही आस-पास के क्षेत्रों के निवासियों की मुख्य आस्था का केंद्र रही परेड की राम लीला 
|- प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता व हनुमान सहित अन्य देवी-देवताओं की निकलने वाली झांकी यात्रा रहती है मुख्य आकर्षण का केंद्र |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिस प्रकार से एक परिवार की परम्पराएं होती है जिन्हे वर्तमान पीढी अपने आने वाली पीढियों को देती है व उनके लिए सहेजती है और यह क्रम भारत के सभी परिवारों में लगातार चलता आ रहा है, लेकिन भगवान राम की लीलाओं और उनके संदेशों को लगातार सहेजती और नयी पीढियों को धर्म व आस्था की राह दिखाने वाली कानपुर के परेड मैदान की रामलीला इस बार अपने 150वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।आजादी से पहले अंग्रेजो के जमाने में कानपुर की यह रामलीला का प्रथम बार मंचन किया गया था, जिसमें हटिया में राजगददी हुई और वहीं से रामलीला की शुरूआत हुई थी। समय बीतने के साथ रामलीला का स्वरूप भी भव्य होता गया और लीला परेड के मैदान में होने लगी। महत्वता इतनी की बडी संख्या में लोग यहां रामलीला और रावण वध देखने के लिए एकत्र होने लगे और यहीं से यह परम्परा शुरू हो गयी।श्री रामलीला सोसाइटी के पदाधिकारियों के सार्थक प्रयासो और समाज में सनातियों की कडियों के जोडने का कार्य को सर्वोपरी रखते हुए रामलीला के भव्य स्वरूप का मंचन किया जाने लगा और हर वर्ष यह जारी है। जब पहली बार रामलीला का मंचन किया गया था तो अंग्रेज अधिकारी भी शामिल थे और आजादी से पूर्व तक यह क्रम जारी रहा। और कानपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में ही नही अपितु पूरे प्रदेश में कानपुर की इस रामलीला ने अपनी पहचान बनायी है। राज भले ही अंग्रेजी सरकार का रहा हो लेकिन भगवान राम की आरती अंग्रेजी कोतवाल ही उतारते थे। रावण वध के उपरान्त भगवान राम और लक्ष्मण का रथ शहर की कोतवाली जाता था, जहां अंग्रेज कोतवाली प्रभु राम की आरती उतारते थे। यहीं परम्परा आज भी कायम है। यह रामलीला मात्र मंचन ही बल्कि भारतीय सनातनी परम्परा, धर्म और विश्वास का अटूट रिश्ता है। सासाइटी के संयोजन जगत नरायण गुप्ता बताते है कि आज रामलीला मंचन अपने 150वें वर्ष में है और शहरवासियों के लिए भगवान राम की लीला के लिए सोसाइटी के सभी पदाधिकारी पूर्ण श्रद्धा के साथ अर्पित रहते है। उन्होने बताया कि रावण वध के बाद कलक्टर गंज में भरत मिलाप होता है और इसी के साथ इस परम्परा का समापन होता है।जगत नरायण गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन श्रीराम प्रभु, लक्ष्मण, माता जानकी के साथ अन्य भगवानों की भव्य आरती निकाली जाती है। यह आरती मेस्टन रोड स्थित रामगोला से निकली है जो विभिन्न मार्गो से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची है। मेले में हर धर्म-जाति के लोग पहुंचते है और भारत की एकता और अखंडता के साथ अपनी परम्पराओं को मिलकर साझा करते है। उन्होने कहा कि हम सभी पदाधिकारी इसी प्रकार प्रभु राम के कार्य में लिप्त रहेंगे और इस रामलीला में हर वर्ष नए आकर्षण के साथ इसे और भी सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने का प्रयास करते रहेंगे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पुलिस आयुक्त द्वारा थाना पनकी का निरीक्षण
अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी)ने माॉडल मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ
एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा का चुनावी मंथन
थाना जलालपुर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दशहरा मेले के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउण्ड का किया निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :