एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा का चुनावी मंथन
-सर्किट हाउस में देर रात हुई बैठक,सांसद रमेश अवस्थी ने पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक-स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में देर रात कन्नौज सर्किट हाउस पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, चुनाव प्रबंधन और आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव की तैयारियों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने संगठन के विभिन्न स्तरों पर समन्वय बनाए रखने और निर्धारित कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया सहित रामसेवक कठेरिया, हरिवकस सिंह, शैलेन्द्र दुबे, कुलदीप दोहरे, यशवंत राजपूत, रामबाबू कटियार, शरद मिश्रा, गोपाल चतुर्वेदी, महिपाल कन्नौजिया, संध्या शर्मा और जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में शिक्षक-स्नातक चुनाव की तैयारियों को गति देने, संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की गई।